• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

श्रीरामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे पूरे: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 22, 2025
in रायगढ़
श्रीरामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे पूरे: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/ जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा नगर निगम ऑडिटोरियम में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने भगवान श्रीराम की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामायण की आरती से पूरा वातावरण राममय हो गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्रद्धालुओं को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सम्मेलन में श्रीरामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की अविस्मरणीय स्मृतियों को संजोए हुए वीडियो प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। इस कार्यक्रम में नगर निगम रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्री अरूणधर दीवान, श्री रविन्द्र गबेल, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विकास केडिया, श्री सतीश बेहरा, श्री पवन शर्मा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

READ ALSO

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ और ऐतिहासिक है। इस सम्मेलन के माध्यम से श्रद्धालुओं का सम्मान करना उनके लिए आत्मिक सुख और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति के मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी थीं और इसी कारण भगवान श्रीराम को हम भांजा मानते हैं। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम का वनवास 14 वर्ष में समाप्त हो गया था, किंतु कलयुग में राम मंदिर निर्माण का संघर्ष 500 वर्षों तक चला। जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण संभव हो पाया, जो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत का वादा किया था और आज यह योजना श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आशीर्वाद बन चुकी है। हमारी सरकार ने दोनों योजनाओं को शुरू कर वरिष्ठ नागरिकों के सपनों को साकार किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में राम के आदर्शों और उनके चरित्र को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा-राम भगवान केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि मर्यादा और संस्कारों के प्रेरणास्रोत हैं। इस योजना से लौटे सभी श्रद्धालु वास्तव में हमारी संस्कृति के दूत हैं।

नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि हमारे माता-पिता हमें जन्म देकर पालते-पोसते हैं, शिक्षा दिलाकर हमें योग्य और सक्षम बनाते हैं। उनकी सबसे बड़ी आकांक्षा रहती है कि जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना से अब गरीब परिवारों के बुजुर्गों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में हमारे बुजुर्गों के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने जिस तरह से वरिष्ठ नागरिकों की चिंता की है, उसके लिए मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की ओर से जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इतनी बड़ी योजना हमारी सरकार के आने के बाद लागू हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राममंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, उसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। श्री अरुणधर दीवान ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि हम उन श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर रहे हैं जो भगवान श्रीराम के साक्षात दर्शन करके लौटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा संस्कृति और आस्था के संरक्षण की रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए आवास, भोजन और परिवहन की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाती हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के लिए चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रत्येक यात्री को एक विशेष पहचान पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी यात्राओं में शामिल होने के इच्छुक लोग जिला पंचायत कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक ग्रुप फोटोग्राफ लिया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को स्मृति स्वरूप रामचरितमानस की पुस्तक, शाल, श्रीफल एवं यात्रा की यादों को सहेजने हेतु उनके विशेष फोटोग्राफ भेंट किए गए।

*जिले से 1206 श्रद्धालु कर चुके है दर्शन, सम्मेलन में साझा किए अपने अनुभव*

श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों के 1206 श्रद्धालु जिनमें 745 पुरुष व 461 महिलाएँ अयोध्या, काशी सहित अन्य तीर्थो का दर्शन कर लौटे। श्रद्धालुओं ने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यात्रा उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण रहा। पुसौर निवासी खगेश्वर पटेल ने रामायण श्लोकों के साथ कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रयास से ही यह संभव हुआ। राजकुमारी साव ने भी यात्रा को सहज और सुखद बताते हुए कहा कि न जाने में कोई कठिनाई हुई और न लौटने में। उमेश सिंह सिदार ने कहा कि सरकार हमेशा से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए कार्य करती रही है। यात्रा के दौरान भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट रहीं। सावित्री भगत ने कहा कि अयोध्या दर्शन उनके जीवन का बड़ा सौभाग्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद, जिन्होंने हमें सहज और सुरक्षित यात्रा का अवसर दिया। स्वागत और व्यवस्थाएँ इतनी भव्य थीं कि पूरा अनुभव एक परिवार जैसा रहा। सुनील थवाईत ने बताया कि यात्रा में उनके साथ पुरानी बस्ती के 10-15 लोग भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। प्रत्येक डिब्बे में स्वच्छ भोजन और साफ-सफाई की सुविधा रही। काशी के दर्शन के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करना जीवन का सबसे बड़ा सुखद क्षण रहा।

 

Related Posts

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

March 22, 2026
*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
रायगढ़

*जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

March 22, 2026
पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
Next Post
ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

“कांग्रेस नेता के घर में OYO होटल चलाने को लेकर कॉलोनीवासियों में नाराजगी, उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की; जानें पूरा मामला”

“कांग्रेस नेता के घर में OYO होटल चलाने को लेकर कॉलोनीवासियों में नाराजगी, उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की; जानें पूरा मामला”

February 10, 2026
नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

February 25, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का किया शुभारंभ

October 4, 2025
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

गलत बिक्री पर लगेगा ब्रेक! RBI वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री रोकने के लिए व्यापक नियम जारी करेगा

December 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी
  • भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: एक झटके में ₹13,988 सस्ता हुआ सोना, जानिए ताजा रेट
  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR