• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 25, 2026
in रायगढ़
निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*25 जुलाई, रायगढ़* । घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित SECL की निर्माणाधीन कॉलोनी से प्लास्टिक के 200 लीटर वाले ड्रम एवं टुल्लू मोटर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। आरोपियों से चोरी के दो प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए हैं, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किये 13 नग प्लास्टिक ड्रम और मोटर पंप को घूम-घूमकर कबाड़ खरीदने वालों को बेच देना स्वीकार किया है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मामले में 24 जुलाई 2026 को अजय सिंह (42 वर्ष), निवासी ग्राम झोटना, थाना भुरपुरा, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), जो SECL भवन निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं, ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19-20 जुलाई की रात लगभग 2 बजे निर्माण स्थल से अज्ञात व्यक्तियों ने 15-20 नग 200 लीटर क्षमता के प्लास्टिक ड्रम एवं एक टुल्लू मोटर चोरी कर ली, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹10,000 है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल निर्माण स्थल पहुंची और सुपरवाइजर, मजदूरों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर निवासी बसंत राठिया, दिलीप राठिया एवं मिलन राठिया के घटना में शामिल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मिलकर 15 प्लास्टिक ड्रम एवं एक टुल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के 13 प्लास्टिक ड्रम एवं टुल्लू मोटर को अलग-अलग घूमने वाले कबाड़ खरीदने वालों को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक ड्रम बरामद कर जप्त किए हैं। मामले में तीनों की संयुक्त संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा चोरी का शेष सामान खरीदने वाले कबाड़ियों की भी तलाश की जा रही है।

🔹 *सराहनीय भूमिका* :

इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक उद्धोराम पटेल एवं आरक्षक बसंत तिर्की की उल्लेखनीय भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर चोरी का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

“त्वरित विवेचना, सक्रिय मुखबिर तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के बल पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे तक पहुंचाया जा रहा है।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Gold–Silver Price Update:/ आज बढ़े दाम या हुई गिरावट? देखें लेटेस्ट रेट

सोना हुआ 19 हजार रुपये सस्ता! रिकॉर्ड हाई से गिरी कीमतें, क्या यही है गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का सही मौका?

March 8, 2026
प्रयागराज से अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का भंडाफोड़,सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता—जानिए कहाँ से संचालित हो रहा था फर्जी पासपोर्ट का खेल?

प्रयागराज से अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का भंडाफोड़,सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता—जानिए कहाँ से संचालित हो रहा था फर्जी पासपोर्ट का खेल?

January 11, 2026
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जी.एन.एम की छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जी.एन.एम की छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

July 28, 2025
Jio यूजर्स को सभी नेशनल हाइवे पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट; अब गड्ढा, जानवर, डायवर्जन आने पर WhatsApp या SMS के जरिए करेगा वॉर्न

Jio यूजर्स को सभी नेशनल हाइवे पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट; अब गड्ढा, जानवर, डायवर्जन आने पर WhatsApp या SMS के जरिए करेगा वॉर्न

December 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatttisgarh news: छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा राशन, नॉमिनी और OTP से मिलेगी सुविधा
  • November 2026 Vrat Tyohar: तुलसी विवाह से लेकर दिवाली तक, देखिए नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अर्नब को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट स्कूलों के अवकाश घोषित
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR