• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?

Amish Kumari by Amish Kumari
June 14, 2026
in देश
भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। पहले ही मैच में टीम इंडिया की पाकिस्तान से टक्कर होगी, जिस पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर ये हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है और दबाव भी कम नहीं होगा, क्योंकि हार के साथ अभियान शुरू करना कोई टीम नहीं चाहेगी। हालांकि, मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर बना हुआ है। इंग्लैंड के मौसम का मिजाज कब बदल जाए, यह कहना मुश्किल होता है और इस मुकाबले में भी बारिश का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

15 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं कर ने पर देना पड़ सकता है जुर्माना

 

आसमान में छाए रहेंगे बादल!

भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। उस समय बर्मिंघम में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि, शाम होने के साथ मौसम बदल सकता है और स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे बारिश की आशंका बढ़ने की उम्मीद है। एजबेस्टन में 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था। मैच बिना रुकावट पूरा जरूर हुआ, लेकिन दिन में हुई बारिश के कारण आउटफील्ड काफी धीमी नजर आई थी। गीली आउटफील्ड की वजह से कई शॉट्स बाउंड्री तक पहुंचने से पहले ही रुक गए थे। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच में भी खिलाड़ियों को हालात के मुताबिक खुद को ढालना पड़ सकता है।

 

भारत की नजरें बड़ी जीत पर

भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में कुछ दबाव के साथ उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज हारकर आ रही है। भारत ने सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन अगले दो मुकाबले गंवाने पड़े। इसके अलावा वॉर्म-अप मैचों में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम शानदार वापसी करना चाहेगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान महिला टीम की तैयारी भी खास नहीं रही। टीम अपने दोनों वॉर्म-अप मुकाबले हार चुकी है और पिछले कुछ समय से जीत के लिए संघर्ष कर रही है। पाकिस्तान ने आखिरी बार मई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैच जीता था। इसके बाद से टीम 6 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है, जिनमें दो मुकाबले बारिश की वजह से बिना गेंद फेंके रद्द हो गए थे।

 

 

 

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

 

 

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, टुबा हसन, रमीं शमीम, सादिया अपेक्षित, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देश

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

June 14, 2026
15 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं कर ने पर देना पड़ सकता है जुर्माना
देश

15 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं कर ने पर देना पड़ सकता है जुर्माना

June 13, 2026
कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
देश

कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान हादसा, 4 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

June 13, 2026
PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश
देश

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

June 13, 2026
भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान
देश

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान

June 13, 2026
इस राज्यो में दौड़ेगी रैपिड रेल, 180km/h की रफ्तार से मिनटों में होगी सफर तय
देश

इस राज्यो में दौड़ेगी रैपिड रेल, 180km/h की रफ्तार से मिनटों में होगी सफर तय

June 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 5, 2025
5200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Moto के दो नए फोन, जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

5200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Moto के दो नए फोन, जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

January 30, 2026
गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में योगा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में योगा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

October 19, 2025
इतने तारीख को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पावन पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ समय और महत्व

इतने तारीख को मनाया जाएगा गंगा दशहरा पावन पर्व, जानें स्नान-दान का शुभ समय और महत्व

April 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?
  • छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स
  • आज इन पांच राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े 14 जून का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR