शनिवार यानी आज 1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस, रेलवे और एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कई बड़े नियम बदलाव किए गए हैं. जिनका सीधा असर आपके मासिक बजट और जेब पर पड़ने वाला है. आइए देखे क्या -क्या?है पांच बड़े बदलाव।
*आज हुए 5 बड़े बदलाव*
1.कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ
अगस्त महीने के शुरुवात में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 kg) के दाम में 202 रुपये की बड़ी कटौती की है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
2.रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग का नया टोकन सिस्टम
शनिवार यानि आज 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन-आधारित नया सिस्टम लागू किया गया है. अब यात्रियों को टोकन लेने और टिकट बुक कराने के लिए दो बार लंबी लाइन लगने से मिलेगा छूटकारा.
3.बैंकिंग में CKYC 2.0 की शुरुआत
1 अगस्त से सेंट्रल केवाईसी (CKYC) 2.0 का अपग्रेडेड सिस्टम लागू हो गया है. अब बैंक , म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस के लिए बार-बार अलग से केवाईसी डाक्यूमेंट्स जमा करने से राहत मिलेगी.
4.क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और चार्जेज में बदलाव
कई प्रमुख बैंकों ने आज से क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स, लाउंज एक्सेस, लेट पेमेंट चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नियमों में बदलाव कर दिया है. कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले नए नियम अवश्य चेक कर लें.
5.आज से ITR फाइल करने पर लगेगी लेट फीस
शुक्रवार को कल 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर टैक्सपेयर्स को आय के हिसाब से पेनल्टी और बकाया टैक्स पर ब्याज चुकाना होगा.
















