• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: बैंक, परिवहन और कई दफ्तरों की सेवाएं प्रभावित, जानिए क्या क्या रहेगा बंद

Amish Kumari by Amish Kumari
February 12, 2026
in देश
आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: बैंक, परिवहन और कई दफ्तरों की सेवाएं प्रभावित, जानिए क्या क्या  रहेगा बंद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर की ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस बंद के चलते बैंकिंग, परिवहन और कुछ सरकारी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने दावा किया है कि इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा ले सकते हैं।

ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों का संयुक्त आह्वान

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार भागीदारी पहले से अधिक रहने की उम्मीद है। उनके अनुसार, 12 फरवरी की हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ कामगार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2025 को हुए विरोध प्रदर्शन में लगभग 25 करोड़ श्रमिकों ने हिस्सा लिया था।

READ ALSO

वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

यूनियनों का कहना है कि इस बार आंदोलन 600 से अधिक जिलों को प्रभावित कर सकता है, जबकि पिछले साल करीब 550 जिलों में इसका असर देखा गया था।

किन मुद्दों को लेकर विरोध?

संयुक्त मंच के मुताबिक, यह हड़ताल केंद्र सरकार की कथित ‘श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों’ के खिलाफ है। किसान संगठनों, कृषि मजदूर यूनियनों, छात्र और युवा संगठनों समेत कई फेडरेशनों ने इस बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं कृषि मजदूर यूनियनें मनरेगा (MGNREGA) को फिर से प्रभावी रूप से लागू करने की मांग उठा रही हैं।

क्या-क्या हो सकता है प्रभावित?

हालांकि आवश्यक सेवाएं चालू रहने की संभावना है, लेकिन बैंकिंग सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां, औद्योगिक क्षेत्र और कुछ निजी संस्थानों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

यूनियनों का दावा है कि भाजपा शासित राज्यों में भी बंद का असर देखने को मिलेगा। अमरजीत कौर ने कहा कि ओडिशा और असम में व्यापक असर की उम्मीद है, जबकि अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल होंगे।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं और विभिन्न सेक्टरों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में आम लोगों को आज यात्रा और बैंकिंग कार्यों से पहले स्थानीय स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है।

क्या क्या रहेगा बंद?

भारत बंद के दौरान आज कई जगह पर सरकारी दफ्तरों कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं बंद रह सकती है। बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद हो सकती है। सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित रह सकती हैं।

क्या क्या रहेगा खुला?

वहीं, अस्पताल, एम्बुलेंस मेडिकल स्टोर और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह की जारी रहेंगी। इसके अलावा निजी दफ्तर और एटीएम सेवाएं भी पूरी तरह खुले रहेंगे। एयरपोर्ट और हवाई सेवाएं चालू रहेंगी।

Related Posts

वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
देश

वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

June 2, 2026
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से ₹28,000 सस्ता; चांदी भी गिरावट के साथ कमजोर हुई, जानें आज का नया रेट
देश

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

June 2, 2026
इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके
देश

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

May 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर
देश

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026
Next Post
महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Gift Nifty में कमजोरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी के निगेटिव शुरुआत की आशंका, आज किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

सेंसेक्स 1,048 और निफ्टी 313 अंक लुढ़के, इन प्रमुख शेयरों ने निवेशकों को लगाया भारी नुकसान

March 2, 2026
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

जमीन की गाइडलाइन दरों में फिर संशोधन, धमतरी समेत कई जिलों में नई दरें लागू; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 4, 2026

युक्तियुक्तकरण से शिक्षण व्यवस्था हुई मजबूत

July 31, 2025
“APAAR ID डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका: मिनटों में पाएं अपनी यूनिक स्टूडेंट आईडी और पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन”

“APAAR ID डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका: मिनटों में पाएं अपनी यूनिक स्टूडेंट आईडी और पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन”

February 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू
  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट
  • CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR