• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

धान खरीदी: उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग हेतु जिला अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Amish Kumari by Amish Kumari
November 6, 2025
in मनोरंजन
धान खरीदी: उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग हेतु जिला अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 6 नवम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें धान खरीदी से संबंधित सभी तकनीकी और व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों को धान उपार्जन नीति, उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तुंहर टोकन मोबाइल ऐप, चेक पोस्ट व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

READ ALSO

Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज

Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड

जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने बताया कि किसानों से नगद एवं लिकिंग में धान खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ (लिकिंग सहित) निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए अब किसानों को उपार्जन केंद्रों में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों की ऋण पुस्तिका का डेटा एग्रीस्टेक पोर्टल से सीधे जुड़ा रहेगा, जिससे उनकी पहचान व पात्रता स्वतः सत्यापित हो जाएगी। इससे किसानों को सुविधा मिलेगी और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

जिले की 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए 10 अंतराज्यीय एवं 15 आंतरिक चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के लिए तीन-तीन पालियों में चार टीमें तैनात की गई हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा धारक और ग्राम कोटवार वर्ग के किसानों को पंजीयन से छूट दी गई है। धान विक्रय की राशि किसानों को डिजिटल माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

*तुंहर टोकन ऐप से पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया*

 

धान खरीदी को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी। सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर सकेंगे, जो अगले 7 खरीदी दिवसों के लिए वैध रहेंगे। प्रत्येक टोकन में धान की मात्रा पंजीकृत रकबे से अधिक नहीं होगी। लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जा सकेंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे किसान की सहमति के बिना कोई भी टोकन जारी नहीं हो सकेगा।

*शिकायतों के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर जारी*

 

धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। सभी उपार्जन केंद्रों में इस नंबर का प्रमुखता से प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि किसान एवं संबंधित व्यक्ति आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिवस के भीतर किया जाएगा।

 

Related Posts

मनोरंजन

Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज

November 14, 2026
मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड

November 13, 2026
मनोरंजन

Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

November 12, 2026
मनोरंजन

Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

November 12, 2026
मनोरंजन

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी का धांसू एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर G9’ ट्रेलर रिलीज, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

November 11, 2026
मनोरंजन

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज

November 11, 2026
Next Post
बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अब तक कितना मतदान हुआ

बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अब तक कितना मतदान हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

August 10, 2025
बड़ा हादसा; टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की दबकर मौत, 2 घायल

बड़ा हादसा; टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की दबकर मौत, 2 घायल

July 24, 2026
विक्रांत मैसी का फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

विक्रांत मैसी का फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

July 2, 2026

उत्तराखंड में भूकंप से हड़कंप, उत्तरकाशी के लोग घरों से बाहर निकले

January 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhath Puja 2026: आज शाम ये रहेगा संध्या अर्घ्य का मुहूर्त, नोट कर लें सूर्य को जल चढ़ाने के नियम
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!
  • Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कारोबार और करियर में लाभ के संकेत, पढ़े 15 नवंबर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR