• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी, कोतररोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, दो ट्रेलर, तीन मोबाइल और 68 टन वेस्ट मटेरियल जप्त

Amish Kumari by Amish Kumari
November 3, 2025
in रायगढ़
जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी, कोतररोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, दो ट्रेलर, तीन मोबाइल और 68 टन वेस्ट मटेरियल जप्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 3 नवंबर*। जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले में कोतररोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से दो ट्रेलर वाहन, तीन मोबाइल और करीब 68,000 किलोग्राम लोहे का वेस्ट मटेरियल कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

READ ALSO

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

घटना को लेकर जिंदल स्टील लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) हेमंत वर्मा ने 1 नवंबर को थाना कोतररोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कलमी स्थित कंपनी के डम्प यार्ड में एक्रिशन (लोहे का वेस्ट मटेरियल) जमा है। 26 अक्टूबर को यार्ड की जांच के दौरान सब कुछ सुरक्षित था, लेकिन 1 नवंबर को जब पुनः यार्ड पहुंचे तो काफी मात्रा में वेस्ट मटेरियल गायब मिला। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2025 धारा 303(2)(बी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम लगाई। इसी दौरान सूचना मिली कि एनएच-49 किनारे रायगढ़ शहर में दो ट्रेलर खड़े हैं, जिनमें लोहे का स्क्रैप लोड है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ट्रेलरों में से एक में तीन व्यक्ति (ड्रायवर) बातचीत करते नजर आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कुशलराम यादव, शंभू यादव और लक्की कंवर बताया और अपराध स्वीकार कर लिये।

पुलिस ने आरोपी शंभू यादव के कब्जे से ट्रेलर क्रमांक CG-10-BT-1044 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 31,560 किलोग्राम एक्रिशन (वेस्ट लोहा) लगभग 1,500 किलोग्राम कीमती 9 हजार रुपये और एक नजरो कंपनी का मोबाइल बरामद किया। वहीं आरोपी कुशलराम यादव से ट्रेलर क्रमांक CG-10-BC-5505 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 37,720 किलोग्राम एक्रिशन मटेरियल कीमती 12,600 रुपये तथा विवो मोबाइल जब्त किया गया। तीसरे आरोपी लक्की कंवर से वनप्लस मोबाइल बरामद किया गया। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1,20,36,600 रुपये है।

आरोपी कुशलराम यादव (36 वर्ष) निवासी सिंगधौरा थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.), शंभू यादव (29 वर्ष) निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर तथा लक्की कंवर (20 वर्ष) निवासी कलमी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज 2 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को एक संगठित चोरी गिरोह की गतिविधि मानते हुए अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर मामले का खुलासा में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, चूड़ामणी गुप्ता और राजेश खांडे की अहम भूमिका रही है ।

 

 

 

Related Posts

कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
Next Post
अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इंदिरा नगर पान दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े गए, चोरी का पान-मसाला बरामद

इंदिरा नगर पान दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े गए, चोरी का पान-मसाला बरामद

January 20, 2026
तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीता भारत, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू होगा पहला T20 मैच, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें मैच

October 28, 2025
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई

July 19, 2026
बिलासपुर में किसी भी अतिशेष शिक्षक की नियम विरूद्ध पदस्थापना नहीं

विकास चौहान एवं श्याम गोरख को एक साल के लिए किया गया जिला बदर

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
  • हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
  • जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR