• Privacy Policy
  • About Us
Friday, April 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Amish Kumari by Amish Kumari
April 24, 2026
in अन्य
बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अक्सर देखा जाता है कि बुखार ठीक होने के बाद कई लोगों के होंठों पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। इस स्थिति में खाना चबाना, कुछ पीना या यहां तक कि मुंह खोलना भी मुश्किल हो जाता है। आम बोलचाल में लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं—कुछ इसे दवा का साइड इफेक्ट मानते हैं तो कुछ इसे बीमारी ठीक होने का संकेत समझते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, वायरल संक्रमण, कमजोर इम्यूनिटी या अन्य इंफेक्शन। खासतौर पर हरपीज सिम्प्लेक्स वायरस को इन दानों का मुख्य कारण माना जाता है, जो बुखार के दौरान या उसके बाद सक्रिय हो सकता है।

READ ALSO

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा

Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। दाने बढ़ने से दर्द और जलन के साथ खाने-पीने में दिक्कत भी बढ़ जाती है। कई बार ज्यादा गर्म दवाओं का असर और शरीर में पानी की कमी के कारण होंठ फटने लगते हैं और दाने उभर आते हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें इसका खतरा ज्यादा रहता है।

वहीं बच्चों में अगर होंठ और मुंह के आसपास दाने दिखें, तो यह हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज का संकेत भी हो सकता है। इस बीमारी में हल्का बुखार आता है और दाने मुंह के साथ-साथ हाथ और पैरों पर भी दिखाई देते हैं।

सलाह: ऐसी समस्या होने पर खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके और परेशानी बढ़ने से बचा जा सके।

बुखार के होंठों के दाने कैसे ठीक करें?

नमक का पानी- इसके लिए नमक का पानी अच्छा और कारगर उपाय है। नमक के पानी से प्रभावित जगह को साफ करें और मुंह में भरकर 30 सेकेंड के लिए घुमाएं और फिर पानी को फेंक दें। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नमक का इस्तेमाल करें। इससे सूजन और लालिमा कम होगी और इंफेक्शन भी दूर होगा।

शहद लगाएं- शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। रुई पर शहद लगाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और इसे आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आराम मिलेगा।

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल नेचुरली हील करने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे सूजन कम होती है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

दवाएं- अगर परेशानी ज्यादा हो रही है तो आपको इसे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टर एंटी वायरल मेडिसिन देकर इंफेक्शन को ठीक कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

कितने दिन में ठीक होता है ये इंफेक्शन

अक्सर इस तरह के इंफेक्शन को घर पर ठीक करने की कोशिश करते हैं तो समय लगता है। दवा से इंफेक्शन 3-4 दिन में ठीक हो जाता है। घरेलू उपाय करने पर इंफेक्शन ठीक होने में 6-7 दिन का समय भी लग सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Related Posts

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा
अन्य

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा

April 23, 2026
Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री
अन्य

Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

April 22, 2026
रोज सुबह 2 उबले अंडे खाने से क्या होता है, जानें सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे
अन्य

रोज सुबह 2 उबले अंडे खाने से क्या होता है, जानें सेहत को मिलने वाले जबरदस्त फायदे

April 22, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
अन्य

WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स अब फ्री नहीं मिलेंगे! जल्द आ सकता है WhatsApp Plus, जानें संभावित सब्सक्रिप्शन कीमत

April 21, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

आईपीओ को लेकर कंपनियों में जबरदस्त उत्साह, मार्च 2026 में 38 फर्मों ने SEBI के पास दाखिल किए दस्तावेज

April 21, 2026
स्कंद षष्ठी व्रत 22 या 23 अप्रैल? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से जुड़ी पूरी जानकारी
अन्य

स्कंद षष्ठी व्रत 22 या 23 अप्रैल? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से जुड़ी पूरी जानकारी

April 21, 2026
Next Post
दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-बोलेरो टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-बोलेरो टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भिलाई की पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालक और एक ग्राहक गिरफ्तार

भिलाई की पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालक और एक ग्राहक गिरफ्तार

March 11, 2026
सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान

सुशासन और पारदर्शिता की ओर रायगढ़ प्रशासन की नई पहल, 316 किसानों को 14.12 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान

January 6, 2026
नए साल का जश्न होगा बेरंग, Zomato-Swiggy सब रहेगा बंद; जानें इसके पीछे का कारण

नए साल का जश्न होगा बेरंग, Zomato-Swiggy सब रहेगा बंद; जानें इसके पीछे का कारण

December 30, 2025
BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

October 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी, अब 30 जुलाई तक मिलेगा मौका
  • दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-बोलेरो टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत, 5 घायल
  • बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
  • आज इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR