• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

‘नवगुरुकुल’ पहुंचकर वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से किया संवाद

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2025
in रायगढ़
‘नवगुरुकुल’ पहुंचकर वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से किया संवाद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 7 सितम्बर 2025/ जिले के मेहनती वंचित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडऩे के लिए जिला प्रशासन की पहल पर संचालित गुरुकुल की वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रविवार को गढ़उमरिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 120 छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा कर उन्हें आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एसडीएम श्री महेश शर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने बचपन और शिक्षा के दौरान के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का निधन तब हो गया था जब वे मात्र 8 वर्ष के थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के दौरान कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सफलता अर्जित की। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए कठिनाइयों का सामना करना ही पड़ता है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। आज जीवन में जो भी उपलब्धियां मुझे मिली हैं, वे संघर्ष और ईमानदार प्रयासों के आधार पर ही संभव हुई हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आगे नवगुरुकुल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 120 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, भविष्य में इसे विस्तारित किया जाएगा। छात्राओं की सफलता ही इस विस्तार की नींव बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण में फिटनेस, योग और खेलकूद जैसी गतिविधियों को भी शामिल करने पर जोर दिया, ताकि छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नव गुरुकुल में छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधा, भोजन, पेयजल, बिजली, पाठ्य सामग्री और इंटरनेट जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी या कमी हो तो छात्राएं बिना संकोच बताएँ, ताकि उन्हें समय पर दूर किया जा सके।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने छात्राओं से कहा कि वे ऐसी शिक्षा और कौशल प्राप्त करें जो उन्हें आत्मविश्वास, आर्थिक मजबूती और आत्मसम्मान दें। उन्होंने कहा कि वे आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखें, एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें और सकारात्मक माहौल तैयार कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों।

*नव गुरुकुल: अवसर और सशक्तिकरण का केंद्र*

जिला प्रशासन की पहल पर रायगढ़ में नवगुरुकुल संचालित किया जा रहा है, जहाँ 120 बालिकाओं को नि:शुल्क आवासीय दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाएँ पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध हैं। नवगुरुकुल एक गैर-लाभकारी संगठन है। जिसका उद्देश्य मेहनती वंचित युवाओं को गरिमामय करियर दिलाना है। छात्राओं को इंजीनियरिंग, प्रोग्रामिंग, बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं, जबकि कई पूर्व छात्राएँ आज 12-18 लाख रुपए वार्षिक कमा रही हैं। नवगुरुकुल की नेतृत्व टीम में आईआईटी दिल्ली, एनआईटी सूरत, सेंट स्टीफेंस कॉलेज और अन्य संस्थानों के पूर्व छात्र शामिल हैं, जिन्होंने भारत और अमेरिका दोनों में व्यापक रूप से काम किया है। इनमें निधि अनारकत भी हैं, जो हार्वर्ड की पूर्व छात्रा हैं। नवगुरुकुल ने पहले ही अपने शिक्षण और पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण नवाचार किए हैं। ताकि नवगुरुकुल से प्रशिक्षित होने वाली छात्राएँ केवल आज की नौकरियों के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की नौकरियों के लिए भी तैयार हों। देशभर में नवगुरुकुल के 9 परिसर संचालित हैं, जिनमें 1,100 से अधिक छात्राएँ नामांकित हैं। रायगढ़ में इसे जिला प्रशासन के सहयोग से केआईटी कॉलेज परिसर में संचालित किया जा रहा है, जिससे यहाँ की बालिकाएँ आत्मनिर्भर बनने और उज्ज्वल भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर हो रही हैंl

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

September 23, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…

रायगढ़ में लगाना है फटाका दुकान तो चालू होगा लाइसेंस का प्रक्रिया, जाने पूरी जानकारी कब है लास्ट डेट और क्या दस्तावेज को करना होगा जमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Financial Fraud: एडल्ट कंटेंट वाले ऐप्स से हो रही है साइबर फ्रॉड का खतरा, सरकार ने Android यूजर्स को किया अलर्ट..

September 1, 2026

IPO: कमाई का बड़ा मौका! वर्मोरा ग्रैनिटो IPO समेत 6 कंपनियां जुटाएंगी 3825 करोड़ रुपये

September 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

April 16, 2026

ईरान में बड़ा हमला: नए रक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा, इज़रायल ने की पुष्टि,एक दिन पहले ही ली थी जिम्मेदारी

March 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
  • Diamond Price: 20 साल के निचले स्तर पर गिरें हीरों के दाम, फिर आपकी डायमंड रिंग महंगी क्‍यों?
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी बनाए गए
  • Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR