धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय 9 नक्सलियों ने शुक्रवार को एक साथ धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचकर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने आत्मसमर्पण किया।
2 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सली अलग-अलग एरिया कमेटियों में सक्रिय थे और लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे।
हथियार और गोला-बारूद के साथ किया सरेंडर
नक्सली अपने साथ 5 ऑटोमेटिक हथियार, 1 भरमार बंदूक, मैगजीन, कारतूस, कार्बाइन और रेडियो सेट जैसी सामग्री लेकर आए थे। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
धमतरी में पहली बार एक साथ 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
धमतरी जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। पुलिस इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बता रही है।
सदस्य से लेकर कमांडर तक शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के सदस्य, कमांडर और सचिव स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी और मैनपुर एलजीएस कमेटी से जुड़े थे।
आईजी अमरेश मिश्रा ने किया स्वागत
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी साझा की हैं।
रायपुर रेंज में अब नक्सली नहीं होने का दावा
आईजी अमरेश मिश्रा ने दावा किया कि रायपुर रेंज में अब कोई भी नक्सली सक्रिय नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि वरिष्ठ अधिकारी ही करेंगे।
नक्सलियों का भी दावा – डिवीजन हुआ नक्सल मुक्त
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का कहना है कि धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में अब कोई भी सक्रिय नक्सली नहीं बचा है।
अब तक 19 नक्सलियों का सरेंडर
- वर्ष-2011 : बरनू नेताम सीतानदी एलओएस सदस्य
- वर्ष-2014 : बिरनबती सीतानदी एलओएस सदस्य
- वर्ष-2015 : सुब्बू उर्फ कैलाश सोमाबेड़ा कमेटी सदस्य, सुनीता उर्फ दिनेश्वरी धरमबांधा एरिया कमेटी सदस्य
- वर्ष-2024: अजय, टिकेश वट्टी, प्रमिला नगरी एरिया कमेटी और गोबरा एलओएस सदस्य
- वर्ष-2025 : जानसी और बिमला सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर। (दोनों ने गरियाबंद में सरेंडर किया)
- वर्ष-2026: भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी नगरी एरिया कमेटी सदस्य एवं गोबरा एलओएस कमांडर। शुक्रवार को 9 नक्सलियों का सरेंडर हुआ।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नक्सली संगठन में क्या भूमिका हैं?
- नाम- ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा (28 साल)
- निवासी- ग्राम पेद्दा कोरमा जिला बीजापुर
- स्टेट्स- 2006 को नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2023 को धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा में सक्रिय रही
- जिम्मेदारी- धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में थी सक्रिय
- अपराधिक गतिविधि-थाना बोराई, मेचका, गरियाबंद में 2 अपराध कुल 7 नक्सल अपराध
- नाम-उषा उर्फ बालम्मा (45 साल)
- निवासी-चंद्रावली, जिला मंचीराला तेलंगाना
- स्टेट्स-2002 को नक्सल संगठन में शामिल होकर तेलंगाना और 2015 से धमतरी में सक्रिय रही
- जिम्मेदारी- डीव्हीसी टेक्नीकल विभाग छग में भ्रमण कर नक्सलियों के हथियारों की रिपेयरिंग करना
- अपराधिक गतिविधि-गरियाबंद में 2 अपराध
- नाम-रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु (30 साल)
- निवासी-मरकागुड़ा, थाना पामेड़ जिला बीजापुर
- स्टेट्स-2011 को पामेड़ में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2013 में धमतरी में सक्रिय रहा।
- जिम्मेदारी-उषा उर्फ बालम्मा की गैर मौजूदगी टेक्नीकल विभाग संभालता था
- अपराधिक गतिविधि-बोराई, मेचका, खल्लारी, गरियाबंद में 15 नक्सल अपराध कुल 25 अपराध।
- नाम-रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी (25 साल)
- निवासी-सावनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर
- स्टेट्स-2006 को जगरगुंडा जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2007 में धमतरी में सक्रिय रहा
- अपराधिक गतिविधि- खल्लारी, गरियाबंद में 14 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध
- नाम- निरंजन उर्फ पोदिया (25 साल)
- निवासी-जगरगुंडा जिला सुकमा
- स्टेट्स- 2017 को जगरगुंडा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2018 से उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा।
- अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में 2 नक्सल अपराध।
- नाम-सिंधु उर्फ सोमड़ी (25 साल)
- निवासी-गादगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
- स्टेट्स- 2015 को पामेड़ में नक्सल संगठन में शामिल हुई। २०१६ से उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रही।
- जिम्मेदारी- नक्सल संगठन में हथियार रिपेयरिंग का काम।
- अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में 1 नक्सल अपराध।
- नाम-रीना उर्फ चिरो (25 साल)
- निवासी- कावानार, छोटे डोंगर जिला नारायणपुर
- स्टेट्स- 2008 को छोटे डोंगर जिला नारायणपुर में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2009 से धमतरी में सक्रिय रही।
- अपराधिक गतिविधि- थाना बोराई, गरियाबंद में 15 अपराध, कुल 16 नक्सल अपराध।
- नाम-अमीला उर्फ सन्नी (25 साल)
- निवासी-ग्राम टेकलगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर
- स्टेट्स- 2008 को उसूर जिला में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2013 से धमतरी में सक्रिय रही।
- अपराधिक गतिविधि- खल्लारी, गरियाबंद थाना में 2 अपराध, कुल 3 नक्सल अपराध।
- नाम-लक्ष्मी पुनेम उर्फ आरती (18 साल)
- निवासी-ग्राम कोरासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
- स्टेट्स- 2008को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2013 से धमतरी में सक्रिय रही।
- अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में एक नक्सल अपराध।
- (स्त्रोत- एसपी आफिस धमतरी)
कब-कब मारे गए नक्सली ?
- 18 जुलाई 2012 : कमला मरकाम उर्फ विद्या सीतानदी, सोनू उर्फ अजय नेताम दोनों गोबरा एलओएस सदस्य
- 3 सितंबर 2028 : जयसिंह उर्फ गोबरा एलओएस कमांडर
- 18 जून 2019 : सीमा मंडावी उर्फ अरिहां सीतानदी एसी सचिव
- 6 जुलाई 2019 : दुर्गा उर्फ मंजुला जाति पुनेम, रश्मि उर्फ मुन्नी जाति भोगाम गोबरा एलओएस सदस्य, राजू कोमरा उर्फ भंजन दोनों गोबरा एलओएस सदस्य
- 30 अगस्त 2020 : रवि उर्फ सन्नू मलेश कुंजाम गोबरा एलओएस कमांडर
- 23 जून 2024 : अरूण मंडावी सीतानदी एसी सदस्य
- 27 अगस्त 2024 : नीतू उर्फ मनकू बेड़दा सीतानदी एलओएस सदस्य














