• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर रेंज में अब कोई सक्रिय नक्सली नहीं, पहली बार 9 नक्सलियों ने एक साथ किया आत्मसमर्पण

Amish Kumari by Amish Kumari
January 24, 2026
in छत्तीसगढ़
रायपुर रेंज में अब कोई सक्रिय नक्सली नहीं, पहली बार 9 नक्सलियों ने एक साथ किया आत्मसमर्पण

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय 9 नक्सलियों ने शुक्रवार को एक साथ धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचकर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने आत्मसमर्पण किया।

2 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सली अलग-अलग एरिया कमेटियों में सक्रिय थे और लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे।

READ ALSO

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप

सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

हथियार और गोला-बारूद के साथ किया सरेंडर

नक्सली अपने साथ 5 ऑटोमेटिक हथियार, 1 भरमार बंदूक, मैगजीन, कारतूस, कार्बाइन और रेडियो सेट जैसी सामग्री लेकर आए थे। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

धमतरी में पहली बार एक साथ 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

धमतरी जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। पुलिस इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बता रही है।

सदस्य से लेकर कमांडर तक शामिल

सरेंडर करने वालों में संगठन के सदस्य, कमांडर और सचिव स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी और मैनपुर एलजीएस कमेटी से जुड़े थे।

आईजी अमरेश मिश्रा ने किया स्वागत

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी साझा की हैं।

रायपुर रेंज में अब नक्सली नहीं होने का दावा

आईजी अमरेश मिश्रा ने दावा किया कि रायपुर रेंज में अब कोई भी नक्सली सक्रिय नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि वरिष्ठ अधिकारी ही करेंगे।

नक्सलियों का भी दावा – डिवीजन हुआ नक्सल मुक्त

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का कहना है कि धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में अब कोई भी सक्रिय नक्सली नहीं बचा है।

अब तक 19 नक्सलियों का सरेंडर

  • वर्ष-2011 : बरनू नेताम सीतानदी एलओएस सदस्य
  • वर्ष-2014 : बिरनबती सीतानदी एलओएस सदस्य
  • वर्ष-2015 : सुब्बू उर्फ कैलाश सोमाबेड़ा कमेटी सदस्य, सुनीता उर्फ दिनेश्वरी धरमबांधा एरिया कमेटी सदस्य
  • वर्ष-2024: अजय, टिकेश वट्टी, प्रमिला नगरी एरिया कमेटी और गोबरा एलओएस सदस्य
  • वर्ष-2025 : जानसी और बिमला सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर। (दोनों ने गरियाबंद में सरेंडर किया)
  • वर्ष-2026: भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी नगरी एरिया कमेटी सदस्य एवं गोबरा एलओएस कमांडर। शुक्रवार को 9 नक्सलियों का सरेंडर हुआ।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नक्सली संगठन में क्या भूमिका हैं?

  • नाम- ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा (28 साल)
  • निवासी- ग्राम पेद्दा कोरमा जिला बीजापुर
  • स्टेट्स- 2006 को नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2023 को धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा में सक्रिय रही
  • जिम्मेदारी- धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में थी सक्रिय
  • अपराधिक गतिविधि-थाना बोराई, मेचका, गरियाबंद में 2 अपराध कुल 7 नक्सल अपराध
  • नाम-उषा उर्फ बालम्मा (45 साल)
  • निवासी-चंद्रावली, जिला मंचीराला तेलंगाना
  • स्टेट्स-2002 को नक्सल संगठन में शामिल होकर तेलंगाना और 2015 से धमतरी में सक्रिय रही
  • जिम्मेदारी- डीव्हीसी टेक्नीकल विभाग छग में भ्रमण कर नक्सलियों के हथियारों की रिपेयरिंग करना
  • अपराधिक गतिविधि-गरियाबंद में 2 अपराध
  • नाम-रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु (30 साल)
  • निवासी-मरकागुड़ा, थाना पामेड़ जिला बीजापुर
  • स्टेट्स-2011 को पामेड़ में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2013 में धमतरी में सक्रिय रहा।
  • जिम्मेदारी-उषा उर्फ बालम्मा की गैर मौजूदगी टेक्नीकल विभाग संभालता था
  • अपराधिक गतिविधि-बोराई, मेचका, खल्लारी, गरियाबंद में 15 नक्सल अपराध कुल 25 अपराध।
  • नाम-रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी (25 साल)
  • निवासी-सावनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर
  • स्टेट्स-2006 को जगरगुंडा जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2007 में धमतरी में सक्रिय रहा
  • अपराधिक गतिविधि- खल्लारी, गरियाबंद में 14 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध
  • नाम- निरंजन उर्फ पोदिया (25 साल)
  • निवासी-जगरगुंडा जिला सुकमा
  • स्टेट्स- 2017 को जगरगुंडा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ। 2018 से उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा।
  • अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में 2 नक्सल अपराध।
  • नाम-सिंधु उर्फ सोमड़ी (25 साल)
  • निवासी-गादगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
  • स्टेट्स- 2015 को पामेड़ में नक्सल संगठन में शामिल हुई। २०१६ से उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रही।
  • जिम्मेदारी- नक्सल संगठन में हथियार रिपेयरिंग का काम।
  • अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में 1 नक्सल अपराध।
  • नाम-रीना उर्फ चिरो (25 साल)
  • निवासी- कावानार, छोटे डोंगर जिला नारायणपुर
  • स्टेट्स- 2008 को छोटे डोंगर जिला नारायणपुर में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2009 से धमतरी में सक्रिय रही।
  • अपराधिक गतिविधि- थाना बोराई, गरियाबंद में 15 अपराध, कुल 16 नक्सल अपराध।
  • नाम-अमीला उर्फ सन्नी (25 साल)
  • निवासी-ग्राम टेकलगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर
  • स्टेट्स- 2008 को उसूर जिला में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2013 से धमतरी में सक्रिय रही।
  • अपराधिक गतिविधि- खल्लारी, गरियाबंद थाना में 2 अपराध, कुल 3 नक्सल अपराध।
  • नाम-लक्ष्मी पुनेम उर्फ आरती (18 साल)
  • निवासी-ग्राम कोरासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
  • स्टेट्स- 2008को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुई। 2013 से धमतरी में सक्रिय रही।
  • अपराधिक गतिविधि- गरियाबंद में एक नक्सल अपराध।
  • (स्त्रोत- एसपी आफिस धमतरी)

कब-कब मारे गए नक्सली ?

  • 18 जुलाई 2012 : कमला मरकाम उर्फ विद्या सीतानदी, सोनू उर्फ अजय नेताम दोनों गोबरा एलओएस सदस्य
  • 3 सितंबर 2028 : जयसिंह उर्फ गोबरा एलओएस कमांडर
  • 18 जून 2019 : सीमा मंडावी उर्फ अरिहां सीतानदी एसी सचिव
  • 6 जुलाई 2019 : दुर्गा उर्फ मंजुला जाति पुनेम, रश्मि उर्फ मुन्नी जाति भोगाम गोबरा एलओएस सदस्य, राजू कोमरा उर्फ भंजन दोनों गोबरा एलओएस सदस्य
  • 30 अगस्त 2020 : रवि उर्फ सन्नू मलेश कुंजाम गोबरा एलओएस कमांडर
  • 23 जून 2024 : अरूण मंडावी सीतानदी एसी सदस्य
  • 27 अगस्त 2024 : नीतू उर्फ मनकू बेड़दा सीतानदी एलओएस सदस्य

Related Posts

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप

May 10, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

May 9, 2026
रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

May 9, 2026
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रमईपाठ धाम छुरा में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

May 9, 2026
सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

May 9, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

May 9, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

फरवरी में यात्रियों की परेशानी बढ़ी, यूपी-बिहार की कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रुट भी बदला ; जानिए पूरी डिटेल यहां।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: सीजीएमएससी

छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: सीजीएमएससी

August 2, 2025
छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

September 16, 2025
धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 3000 कार्ड किए गए रद्द, अब BPL के 63 हजार से ज्यादा कार्ड पर नजर..

धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 3000 कार्ड किए गए रद्द, अब BPL के 63 हजार से ज्यादा कार्ड पर नजर..

August 21, 2025
Health Insurance वालों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से ग्राहकों को नहीं मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा…

Health Insurance वालों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से ग्राहकों को नहीं मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा…

August 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त
  • कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप
  • मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
  • तमिलनाडु में एक्टर विजय बने CM… 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR