छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने निवास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की, इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं के लिए खास रहेगा।
*‘संकल्प’ थीम पर आधारित बजट*
वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है, जो समावेशी विकास और तेज गति से प्रगति पर केंद्रित है। यह सात प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—
- S – समावेशी विकास
- A – अधोसंरचना
- N – निवेश
- K – कुशल मानव संसाधन
- A – अन्त्योदय
- L – लाइवलीहुड
- P – पॉलिसी से परिणाम तक
*मुख्य घोषणाएं*
- बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
- कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
- होम स्टे योजना को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये
- सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये
- इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 9,400 करोड़ रुपये का प्रावधान
- राजधानी रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज स्थापित किया जाएगा
- आयुष्मान भारत योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये
- सड़कों के उन्नयन के लिए 200 करोड़ रुपये
- यह बजट राज्य में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















