• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन_आघात ; होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 2, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन_आघात ; होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 158 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब, देशी एवं विदेशी मदिरा की बड़ी मात्रा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत हजारों रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कुडुमकेला में कल शराब रेड कार्यवाही में आरोपी रियाकत अली पिता स्व. लियाकत अली उम्र 44 साल साकिन कुडुमकेला बाजारपारा, थाना घरघोडा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर गिरफ्तार किया।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कल मुखबीर सूचना पर ग्राम जामगांव रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AP 6297 में (1) मुकेश सतनामी S/O गुरूचरण सतनामी उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम महापल्ली PS चक्रधरनगर (2) जितेन्द्र यादव S/O बालक राम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम महापल्ली थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 नग देशी मदिरा (9 लीटर) तथा मोटरसाइकिल जब्त की। दो अन्य कार्रवाई में ग्राम छिरवानी में की गई जिसमें आरोपिया सुशीला बरेठ, 45 साल से 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई किया गया है तथा आरोपी राकेश कुमार राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 34 वर्ष पता छिरवानी, से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये जप्त किया गया है । साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना जुटमिल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर लहरे उर्फ रवि पिता चैतराम लहरे निवासी ग्राम गढउमरिया सतनामी मोहल्ला 44 पाव कुल शराब की मात्रा 7.920 वल्क लीटर कीमति 3520 रूपये और आरोपी रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता उम्र 23 वर्ष सा० वार्ड न0 34 संत विनोबा नगर सारंगढ़ रोड थाना जूटमिल, कुल 45 पाव देशी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना तमनार पुलिस ने कल ग्राम प्रेमनगर में आरोपी हरिराम चौहान पिता स्व.भगत राम चौहान उम्र 59 वर्ष सा. प्रेमनगर उरबा कुल 22.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली गौठान के पास आरोपी कैलाश मराठा पिता डुमर लाल मराठा उम्र 50 वर्ष ग्राम बरपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की। साथ ही 05 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा में आरोपिया सुशीला उरांव पति फानूराम उरांव उम्र 42 वर्ष साकिन चांदमारी टिकरापारा से 08 लीटर कीमती करीबन 2400/- रूपये का जप्त किया गया, दूसरी कार्रवाई गंधरी पुलिया के पास आरोपी विनोद सारथी (28 वर्ष) के कब्जे से 20 नग देशी मदिरा (3.6 लीटर) जब्त कर गिरफ्तार किया। सभी मामलों में आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय के साथ खरसिया, पुसौर, छाल में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“होली पर्व के दौरान अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

September 23, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
Next Post
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,  खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 3, 2025
छिंदवाड़ा में भयानक सड़क हादसा, CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराई, 10 की मौत; 30 घायल, एक यात्री का हाथ कट गया

छिंदवाड़ा में भयानक सड़क हादसा, CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराई, 10 की मौत; 30 घायल, एक यात्री का हाथ कट गया

March 26, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

September 27, 2025
धूमधाम से मनाई गई गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती– हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजा गुरु वाणी का संदेश

धूमधाम से मनाई गई गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती– हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजा गुरु वाणी का संदेश

August 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Diamond Price: 20 साल के निचले स्तर पर गिरें हीरों के दाम, फिर आपकी डायमंड रिंग महंगी क्‍यों?
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी बनाए गए
  • Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की
  • Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR