• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

Amish Kumari by Amish Kumari
March 22, 2026
in रायगढ़
*ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

*22 मार्च2026, रायगढ़* ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकाें काे पुलिस ने पकड़ा

Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

 

घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।

 

रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।

 

सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक भी जरूरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था।

 

प्रार्थी द्वारा 21 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना खरसिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से खर्च उपरांत शेष ₹3200 बरामद किए गए। आरोपी सोमनाथ डनसेना अपराधिक किस्म का आदतन बदमाश युवक है जिसके खिलाफ थाना खरसिया में कई मामले दर्ज हैं । आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

(1) सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना (27 वर्ष) पिता – धनीराम डनसेना निवासी – ग्राम बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़

 

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

 

*“आदतन बदमाशों पर पुलिस की निगाह है, लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे बदमाशों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकाें काे पुलिस ने पकड़ा

September 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

September 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

September 19, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

September 18, 2026
Next Post
कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत; तकनीकी खराबी बनी वजह, एक व्यक्ति अब भी लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत; तकनीकी खराबी बनी वजह, एक व्यक्ति अब भी लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आम आदमी को बड़ा झटका; सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई..

आम आदमी को बड़ा झटका; सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई..

November 19, 2025
पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

July 21, 2026
छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, जानें- DJ से लेकर सड़कों पर पंडाल तक क्या हैं सरकार के निर्देश…

छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, जानें- DJ से लेकर सड़कों पर पंडाल तक क्या हैं सरकार के निर्देश…

September 16, 2025

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी: 18 बच्चे थे सवार

August 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकाें काे पुलिस ने पकड़ा
  • Cg News Raipur : औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
  • Latest Cg News : मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR