Chhattisgarh news भारत और ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुई डील का असर अब भारतीय बाजार में दिखने लगा है। 15 जुलाई 2026 से लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता के बाद स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है। समझौते के दसवें साल तक इसे और घटाकर 40 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी प्रीमियम शराब की 33 ब्रांड की कीमतों में कमी कर दी गई है। बड़ी बात तो ये है कि कुछ शराब के दाम में तो 5000 रुपए तक की कटौती की गई है।नक्शे देखें
छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब सस्ती
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए पांच प्रमुख कंपनियों के 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरों को स्वीकृति दी है। नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं।
दुकानों में कितने में मिलेगी शराब
वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से शराब की कीमतों में कमी किए जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या खुदरा बाजार में किमतों में कमी आएगी? क्या शराब प्रेमियों को इसका फायदा मिलेगा? तो आपको बता दें कि फिलहाल शराब दुकानों में कीमतों में कटौती किए जाने को लेकर किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है। यानी कंपनियों की आयात लागत और सरकारी खरीद दरों में कमी आने का मतलब यह नहीं है कि खुदरा कीमतों में भी उतनी ही कटौती होगी। ग्राहकों को वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह राज्य सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण नीति, वितरण खर्च और अन्य शुल्कों पर निर्भर करेगा।
15 जुलाई से लागू हुआ डील
बता दें कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) इस साल 15 जुलाई से लागू हुआ था। इसके तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है। समझौते के दसवें साल तक इसे और घटाकर 40 प्रतिशत किया जाएगा। कुछ अन्य मादक पेय पदार्थों पर भी आयात शुल्क घटाकर 110 प्रतिशत किया गया है, जिसे समझौते के दसवें साल तक कम करके 75 प्रतिशत किया जाएगा। ये रियायतें न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) से अधिक कीमत वाले उत्पादों पर लागू हैं। यह मूल्य आम तौर पर एक लीटर के लिए पांच डॉलर, 750 मिलीलीटर की बोतल के लिए 3.75 डॉलर या उत्पाद के आधार पर इसी मात्रा के लिए छह डॉलर है।
आयात शुल्क 75 प्रतिशत तय
Chhattisgarh newsयह मामला दो सीमा शुल्क कोड से जुड़ा है। आयातक थोक में मंगाई जाने वाली स्कॉच व्हिस्की के लिए एचएस कोड 22083092 का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सीमा शुल्क विभाग इसे पेय पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाली तैयारियों के लिए निर्धारित एचएस कोड 21069051 के तहत वर्गीकृत कर रहा है। शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार, आयातक थोक स्कॉच व्हिस्की को एचएस कोड 22083092 के तहत वर्गीकृत करते हैं। यह दो लीटर से अधिक क्षमता वाले कंटेनर में स्कॉच व्हिस्की के आयात के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा शुल्क कोड है। भारत-ब्रिटेन समझौते के तहत इस कोड पर आयात शुल्क 75 प्रतिशत तय किया गया है।















