• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
June 15, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बालोद, 15 जून 2026

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ’शाला प्रवेश उत्सव’ में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार है तथा यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नए शैक्षणिक सत्र के साथ प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बालक-बालिका का विद्यालय में प्रवेश तथा नियमित अध्ययन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर तथा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के किसी विद्यालय में सुविधानुसार उपस्थित होकर अभियान में सहभागी बनें तथा ऐसे बच्चों की पहचान और नामांकन के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक विद्यालय से नहीं जुड़े हैं अथवा बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र में उल्लेख किया है कि राज्य सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम श्री विद्यालयों के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण विकसित किया जा रहा है तथा वर्ष 2026 से 150 विवेकानंद विद्यालयों की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शासकीय विद्यालयों को आधुनिक, तकनीक-संपन्न और छात्र-केंद्रित संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश तथा बालिकाओं के लिए सरस्वती साइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग और व्यापक जनभागीदारी से शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाते हुए प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

June 17, 2026
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

June 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर : एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर : एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

June 16, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

June 16, 2026
DMF घोटाले में ED का मेगा एक्शन! रायपुर समेत 5 जिलों में छापेमारी
छत्तीसगढ़

DMF घोटाले में ED का मेगा एक्शन! रायपुर समेत 5 जिलों में छापेमारी

June 16, 2026
Next Post
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

August 22, 2025
छत्तीसगढ़ में चक्रवात “मोंथा” का असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश…

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि; बिजली गिरने का अलर्ट

February 24, 2026
डेली डाइट में पपीता शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

डेली डाइट में पपीता शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

March 19, 2026
निजी अस्पतालों को पहले बताना होगा आईसीयू-वेंटिलेटर का खर्च, केंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

निजी अस्पतालों को पहले बताना होगा आईसीयू-वेंटिलेटर का खर्च, केंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी
  • छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
  • क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR