• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Kaun Banega Crorepati: KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख, UPCS के लिए 1.5 लाख की नौकरी छोड़ी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 20, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Kaun Banega Crorepati: छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 18 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने वाले योगेश ने KBC की हॉट सीट पर भी अपनी शानदार समझ और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। उन्होंने शो में 50 लाख रुपये की रकम जीत ली, जबकि 1 करोड़ रुपये के सवाल तक भी पहुंचे।

 

READ ALSO

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

 

 

योगेश की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई और करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद अपने लिए अलग रास्ता चुना। IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाला करीब 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया, क्योंकि उनका लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना है।

 

भाटापारा से IIT बॉम्बे तक का सफर

योगेश साहू की सफलता की कहानी छत्तीसगढ़ के एक छोटे शहर भाटापारा से शुरू होकर देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक IIT बॉम्बे तक पहुंची। योगेश पढ़ाई में शुरू से ही बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में प्रदेश में टॉप किया था।

 

इसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे में प्रवेश हासिल किया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहां भी उनकी प्रतिभा का सिलसिला जारी रहा और वे अपने बैच के टॉ

 

18 लाख की नौकरी छोड़ी, UPSC को चुना

IIT बॉम्बे जैसे संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद योगेश के सामने अच्छी नौकरी का विकल्प था। कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें करीब 18 लाख रुपये का पैकेज मिल रहा था। लेकिन योगेश ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया।

 

उन्होंने अपने पिता से कहा कि यह नौकरी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती है, लेकिन अगर वे इसे स्वीकार करते हैं तो UPSC की तैयारी का उनका सपना पीछे छूट सकता है।

 

योगेश के पिता ड्राइवर हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी सीमित है। इसके बावजूद पिता ने बेटे के फैसले का समर्थन किया और उन्हें UPSC की तैयारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

यह भी पढ़ें: High BP: BP बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? जानिए लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल

KBC में 50 लाख जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

KBC 18 में योगेश ने अपनी समझ और आत्मविश्वास के दम पर एक के बाद एक सवालों का जवाब दिया। 50 लाख रुपये के सवाल पर उन्हें शहरों और वर्षों से जुड़ी एक तालिका दी गई थी।

 

इस सवाल को हल करने के लिए योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। संकेत मिलने के बाद उन्होंने सवाल के पीछे छिपे पैटर्न को समझा और सही जवाब तिरुचिरापल्ली चुना।

 

सही जवाब देने के बाद योगेश 50 लाख रुपये जीत गए। यह सवाल नोबेल पुरस्कार विजेताओं के जन्मस्थान और पुरस्कार जीतने के वर्ष से जुड़ा था। तिरुचिरापल्ली वैज्ञानिक सी.वी. रमन का जन्मस्थान है, जिन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था

1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे, लेकिन नहीं लिया रिस्क

50 लाख रुपये जीतने के बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। हालांकि इस पड़ाव पर उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम क्विट कर दिया।

 

योगेश के लिए यह रकम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने खुद KBC में अपनी आर्थिक स्थिति और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर बात की थी। उनके पिता ड्राइवर हैं और परिवार की आय सीमित है। योगेश ने बताया कि उनके कई दोस्त नौकरी करके कमाई शुरू कर चुके हैं, जबकि वे UPSC की तैयारी के कारण फिलहाल अपने परिवार की आर्थिक मदद नहीं कर पा रहे हैं।

 

KBC की जीत से उन्हें न सिर्फ आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि UPSC की तैयारी के दौरान परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कुछ कम हो सकता है।

 

अब छत्तीसगढ़ के इस युवा का अगला लक्ष्य IAS

भाटापारा से निकलकर IIT बॉम्बे में टॉप करने और अब KBC में 50 लाख रुपये जीतने वाले योगेश साहू की मंजिल अभी पूरी नहीं हुई है। उनका अगला और सबसे बड़ा लक्ष्य UPSC पास करके IAS अधिकारी बनना है।

 

Kaun Banega Crorepatiयोगेश की कहानी छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खास तौर पर प्रेरणादायक है। सीमित आर्थिक संसाधनों वाले परिवार से निकलकर उन्होंने पहले प्रदेश में टॉप किया, फिर IIT बॉम्बे में जगह बनाई, वहां टॉपर बने और अब KBC की हॉट सीट पर 50 लाख रुपये जीतकर अपनी पहचान बनाई।

 

अब देखना होगा कि भाटापारा का यह होनहार युवा UPSC में भी अपनी सफलता की कहानी लिखकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करता है या नहीं

Related Posts

मनोरंजन

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

September 30, 2026
मनोरंजन

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

September 29, 2026
मनोरंजन

OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 29, 2026
मनोरंजन

Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

September 28, 2026
मनोरंजन

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस

September 25, 2026
मनोरंजन

Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज

September 24, 2026
Next Post

iQOO Z11: 7050mAh बैटरी और 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ iQOO Z11 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

टैक्सपेयर के लिए साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज

1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स के नियम! जानिए 7 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर सीधा पड़ेगा असर

March 14, 2026
इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

July 30, 2026
जिले में ’बने खाबों बने रहिबों’ अभियान शुरू-सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन की सख्ती

जिले में ’बने खाबों बने रहिबों’ अभियान शुरू-सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन की सख्ती

August 1, 2025
जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

November 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • LPG Cylinder Price: आज LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, देखे होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ढाबों तक बजट पर कितना पड़ेगा असर
  • Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी
  • Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त
  • Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR