• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : विष्णु भैया के सुशासन में महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

Amish Kumari by Amish Kumari
October 9, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News :  रायपुर, 09 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का आधार बन रही है। विष्णु भैया के सुशासन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, परिवार की खुशहाली और बेहतर भविष्य के सपनों को भी साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

READ ALSO

Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौली के ढाढ़ीपारा में रहने वाली श्रीमती सुकमतिया बैगा की कहानी भी राज्य सरकार की इसी संवेदनशील और जनहितैषी पहल का उदाहरण है। महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आर्थिक सहयोग के साथ नई उम्मीद जगाई है। योजना के अंतर्गत उन्हें 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें काफी मदद मिल रही है।

*बच्चों की पढ़ाई में मददगार बनी महतारी वंदन की राशि*

सुकमतिया बैगा के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि विशेष महत्व रखती है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए कॉपी, पेन और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीदने में करती हैं। इसके साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी यह राशि उपयोगी साबित हो रही है। बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता और योजना की राशि का सदुपयोग यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की यह पहल केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*विष्णु भैया के सुशासन में महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचने से उन्हें अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है। विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह सहायता राशि काफी उपयोगी साबित हो रही है।

सुकमतिया बैगा जैसी महिलाओं की सफलता की कहानियां बताती हैं कि विष्णु भैया के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों और दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने और परिवार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के अवसर प्राप्त हों।

उज्ज्वला योजना से रसोई हुई सुविधाजनक, महतारी वंदन से परिवार को मिला सहारा

सुकमतिया बैगा को महतारी वंदन योजना के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें रसोई के कामकाज में सुविधा हुई है। वहीं महतारी वंदन योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार बन रही है। केंद्र और राज्य सरकार की इन दोनों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार के दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

श्रीमती सुकमतिया बैगा ने महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि बच्चों की पढ़ाई और घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिलने के कारण रसोई के कार्य भी सुविधाजनक हुए हैं।

सुकमतिया बैगा की यह कहानी बताती है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव का माध्यम बन रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता जहां महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है, वहीं बच्चों की शिक्षा और परिवार की खुशहाली में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। विष्णु भैया के सुशासन में महिला सशक्तिकरण का संकल्प गांव-गांव तक पहुंचकर सुकमतिया बैगा जैसी महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और खुशियों का आधार बन रहा है

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली ग्राहकों को राहत, बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

October 9, 2026
Next Post

Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

April 25, 2026
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च

November 6, 2025

Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

September 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा
  • Aadhaar Card New Rules: बदल गए Aadhaar Card अपडेट के नियम! यहां जानें UIDAI की नई गाइडलाइन
  • Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR