• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 13, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 13 नवम्बर 2026/ संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में में आज राज्य स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य और लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों से प्रदेश की जनजातीय संस्कृति की विविधता, विशिष्टता और समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

READ ALSO

Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

Read More : EPFO: EPFO का लागू हुआ नया न‍ियम; इस तारीख तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीरांगना रानी दुर्गावती सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राज्यगीत का सामूहिक गायन किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं से है। जनजातीय समाज ने देश की आजादी की लड़ाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कृषि मंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की लोककलाएं, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों को मिले इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

Read More : Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

*विभिन्न जिलों के कलाकारों ने लोकनृत्य और लोककलाओं से बांधा समां*

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, वाद्ययंत्रों और आकर्षक नृत्य शैलियों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत को मंच पर साकार किया। प्रस्तुतियों में जनजातीय समाज की परंपराओं, प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक जीवनशैली की सुंदर झलक देखने को मिली। इस राज्य स्तरीय महोत्सव ने विभिन्न जिलों के कलाकारों को एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान प्रदर्शित करने का अवसर दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ की विविध जनजातीय लोक परंपराओं से रूबरू कराया। मौके पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव के प्रथम विजेता कलाकार को 2 लाख रुपए, द्वितीय को 1 लाख एवं तृतीय कलाकार को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव में प्रथम आए विजेता कलाकार को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 50 हजार एवं तृतीय विजेता कलाकार को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सराईपाली में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़

November 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने की मुलाकात

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

March 27, 2026
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

July 31, 2026

Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार

September 27, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज इन सात राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ और करियर में मिल सकती है खुशखबरी; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

May 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम
  • EPFO: EPFO का लागू हुआ नया न‍ियम; इस तारीख तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF
  • Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां
  • Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR