• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
July 23, 2025
in अन्य
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया max फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

रायगढ़, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत पुसौर तहसील मुख्यालय में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में प्रस्तावित छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी।
लाइब्रेरी के बनने से विद्यार्थियों को मिलेगा अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी, प्रस्तावित मीटिंग हॉल और असेंबली कक्ष के स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लाइब्रेरी के निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा और वे अपनी अतिरिक्त समय का सार्थक उपयोग कर सकेंगे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बोरोडीपा से महाविद्यालय मार्ग तक निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए और वर्षा समाप्त होने के पश्चात सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो।
पुसौर में शीघ्र प्रारंभ होगा रजिस्ट्री कार्य, भवन रिनोवेशन कार्य पूर्ण
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर जनपद कार्यालय परिसर में उप-पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) के लिए रेनोवेट किए जा रहे भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय प्रारंभ करने से पूर्व सभी शेष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण के निर्देश दिए। बता दें कि जनपद पंचायत परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय हेतु भवन का नवीनीकरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है और जल्द ही यहां रजिस्ट्री कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्थायी रजिस्ट्री कार्यालय के लिए पृथक स्थल का चयन भी कर लिया गया है।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पुसौर में रजिस्ट्री कार्यालय प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अब जिला मुख्यालय की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया max फोन, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया max फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 14, 2026
Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 14, 2026
हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह
अन्य

हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

August 14, 2026
7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 13, 2026
लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय
अन्य

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

August 10, 2026
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
अन्य

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
Next Post

नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रूपए का फायदा अब तक 3 लाख बोतल से अधिक नैनो डीएपी का भंडारण किसानों को नैनो डीएपी का इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए, डेमोस्ट्रेशन भी दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दर्दनाक हादसा! यात्रियों से भरी बस पर गिरा पत्थर, 10 से अधिक की मौत.. पढ़े पूरी घटना

दर्दनाक हादसा! यात्रियों से भरी बस पर गिरा पत्थर, 10 से अधिक की मौत.. पढ़े पूरी घटना

October 7, 2025
पमशाला एनीकट योजना के कार्यों के लिए 28 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

पमशाला एनीकट योजना के कार्यों के लिए 28 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

August 11, 2025
धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद… इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान

धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद… इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान

December 24, 2025
आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए 15 अगस्त तक चलेगा महाअभियान

आयुष्मान कार्ड और आधार अपडेट के लिए 15 अगस्त तक चलेगा महाअभियान

July 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं तो पाक चले जाएं
  • स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा ईनाम, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान
  • जुलाई में थोक महंगाई में आई मामूली गिरावट, 9.78% पर आया WPI Inflation
  • स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR