• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

Amish Kumari by Amish Kumari
January 19, 2026
in रायगढ़
कलेक्टर ने जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी मांगों, समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन आयोजित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेते हुए आमजनों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी (प.) के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करचहा डीपा मोहल्ला स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 15/1.17 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है और उस भूमि की बिक्री भी की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

READ ALSO

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

इसी तरह विकासखंड तमनार के ग्राम पंचायत छिंदभौना के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला छिंदभौना में प्रधान पाठक की लगातार अनुपस्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पाठक करीब डेढ़ वर्ष से अनुपस्थित हैं और विद्यालय में एकल शिक्षक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र शिक्षक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्राम रेगड़ा निवासी महेंद्र साव ने गांव में शीघ्र पेयजल व्यवस्था कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। विकासखंड पुसौर के ग्राम बाघाडोली निवासी 68 वर्षीय सीताराम देहरी ने वृद्धा पेंशन स्वीकृति के लिए आवेदन दिया। ग्राम पंचायत सिंहा के सरपंच प्रदीप गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 के भवन की मरम्मत कराने की मांग रखी। वहीं ग्राम पंचायत कुलबा की सरपंच डोलकुमारी धनुर्जय पटेल ने ग्राम कुलबा स्थित माइनर नहर के किनारे मिट्टी सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और किसानों को खाद, बीज व कृषि उपकरणों के परिवहन में आसानी मिलेगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगुरसियां के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में अहाता निर्माण के लिए आवेदन दिया। इसके साथ ही जनदर्शन में आए अन्य नागरिकों ने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Related Posts

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा

March 20, 2026
रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

March 19, 2026
Next Post
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक ली, लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

August 12, 2025
एआई समिट में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश तेज, एंटी टेरर यूनिट की दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

एआई समिट में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश तेज, एंटी टेरर यूनिट की दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

February 22, 2026
वन मंत्री  केदार कश्यप तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

वन मंत्री केदार कश्यप तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

August 11, 2025
होली से पहले Good News,फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को आर्थिक मदद और कई नई योजनाओं का होगा शुभारंभ

होली से पहले Good News,फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को आर्थिक मदद और कई नई योजनाओं का होगा शुभारंभ

March 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
  • किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
  • मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • “1 अप्रैल से बदलेंगे PAN कार्ड बनवाने के नियम, अब आधार के साथ DOB और दस्तावेज भी जरूरी”
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR