• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर

Amish Kumari by Amish Kumari
April 22, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

  *22 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई का व्यापक असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पुलिस के निरंतर दबाव, त्वरित छापेमारी और खाईवालों तक सीधी कार्रवाई की रणनीति ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ते हुए उन्हें कानून के दायरे में आने को मजबूर कर दिया है।

रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली और एसएसपी के स्पष्ट संदेश—“अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं”—से प्रभावित होकर कई सटोरिये स्वयं आगे आकर सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में कुख्यात सट्टा खाईवाल हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ तथा मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू द्वारा आत्मसमर्पण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो दर्शाता है कि पुलिस की रणनीति केवल दमनात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक दिशा में भी प्रभावी साबित हो रही है।

READ ALSO

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

 

रायगढ़ पुलिस द्वारा सट्टा लिखने वालों के साथ-साथ सट्टा खिलाने वाले मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई करने से पूरे नेटवर्क की कमर टूट रही है। लगातार बढ़ती कार्रवाई, गिरफ्तारी और फरार आरोपियों की तलाश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति बच नहीं सकेगा।

 

इसी क्रम में सट्टा लिखने वाले आरोपियों से पूछताछ में खाईवाल मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू निवासी मधुबनपारा तथा हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ निवासी कबीरचौक जूटमिल के नाम सामने आए थे। पुलिस द्वारा लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते फरार चल रहा आरोपी हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ ने आज एसएसपी शशि मोहन सिंह के समक्ष सरेंडर किया। एसएसपी द्वारा आरोपी को समझाइश दी गई कि अवैध गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ना ही सम्मानजनक जीवन का मार्ग है।

*आरोपी – हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ पिता कंगालू बरेठ उम्र 34 साल निवासी कबीरचौंक जूटमिल रायगढ़* के आपराधिक रिकार्ड अनुसार वर्ष 2023 में थाना चक्रधरनगर में दो सट्टा के मामलों तथा थाना जूटमिल में वर्ष 2024 में 01 और 2025 में 01 मामला दर्ज किया गया है । आरोपी वर्ष 2026 में आरोपी पर थाना कोतवाली और थाना पुसौर में सट्टा कार्रवाई में नाम जोड़ा गया है, तब से आरोपी पप्पू बरेठ फरार था । विदित हो कि आरोपी पप्पू बरेठ का पिता कंगालू बरेठ भी सट्टा के कारोबार से जुड़ा था जिसके खिलाफ थाना जूटमिल में 30 से अधिक मामले दर्ज है ।

आज एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ द्वारा सरेंडर करते हुए सट्टा और किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में कार्य करना बताया है ।

वहीं कल एक और बड़े सटोरिये मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ़ शानू ने कोतवाली में जाकर सरेंडर किया । *आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू पिता कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 36 साल निवासी मधुबनपारा रायगढ़* के खिलाफ इसी साल 2026 में थाना कोतवाली में चार मामले अपराध क्रमांक 151/2026, 174/2026, 175/2026, 176/2026, धारा 4,6 जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है । अपराध क्रमांक 174/2026 में गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र दीप निवासी बापूनगर ने सट्टा खाईवाल शहनवाज उर्फ शानू खान और उसके साला एजाज खान के लिए कमीशन पर सट्टा लिखना बताया गया था । आरोपी एजाज खान फरार है । कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ़ शानू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील* :

 

*“जुआ-सट्टा जैसे अवैध कार्य न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

October 24, 2026
Next Post
“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का बड़ा गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिला था सप्लायर का सुराग

“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का बड़ा गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिला था सप्लायर का सुराग

March 13, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी; FY26 के लिए 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?

June 18, 2026
इन्हें रोज सुबह खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होती है दूर, जानिए खाने का सही तरीका?

इन्हें रोज सुबह खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होती है दूर, जानिए खाने का सही तरीका?

November 24, 2025
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के 194 नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में पद खाली, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

February 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • health tips: बच्चों को हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं, पीडियाट्रिक्स से जानें
  • Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक राहत, खुशियों और नए अवसरों का संदेश लेकर आ सकता है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल
  • New Rules: 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR