• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

IRCTC की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, 4 नए फीचर्स बदल देंगे ट्रेन टिकट बुकिंग का एक्सपीरिएंस

Amish Kumari by Amish Kumari
July 16, 2026
in देश
IRCTC की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, 4 नए फीचर्स बदल देंगे ट्रेन टिकट बुकिंग का एक्सपीरिएंस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा (Beta) वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई वेबसाइट को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। खास बात यह है कि इस वेबसाइट के डिजाइन और फीचर्स को बेहतर बनाने में छात्रों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं। अब यात्रियों से भी फीडबैक मांगा जाएगा ताकि फाइनल वर्जन को और बेहतर बनाया जा सके।

READ ALSO

RBI का बड़ा एक्शन, 192 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे आज, जानिए फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

मिलेगा नया लुक और आसान इंटरफेस

IRCTC की नई वेबसाइट का डिजाइन पहले से ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब वेबसाइट पर बेकार के ग्राफिक्स और उलझाने वाले ऑप्शन नहीं होंगे। इससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा सरल और तेज हो जाएगी, जिससे हर तरह के यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

4 फीचर्स बदलेंगे टिकट बुकिंग का तरीका

कैप्चा और पॉप-अप से मुक्ति: अब टिकट बुक करते समय यूजर्स को परेशान करने वाले फालतू कैप्चा, गैर-जरूरी पॉप-अप, चमकते ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले विज्ञापनों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सीटों की उपलब्धता: अब यात्रियों को सभी श्रेणियों में खाली सीटों की जानकारी एक ही नजर में साफ-साफ दिखाई देगी।

सुपरफास्ट चेकआउट: टिकट बुकिंग के स्टेप्स (चरणों) को काफी कम कर दिया गया है, जिससे बुकिंग बेहद कम समय में पूरी हो जाएगी।

आसान रिपीट बुकिंग: यात्रियों की डिटेल्स (नाम, उम्र आदि) सेव रहेंगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करते समय बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जल्द आएगा नया रिजर्वेशन सिस्टम

रेलवे ने बताया कि अभी यह वेबसाइट ट्रायल के तौर पर लॉन्च की गई है। यात्रियों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर इसमें और सुधार किए जाएंगे। आने वाले कुछ हफ्तों में इस वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से भी जोड़ दिया जाएगा, जिससे टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा तेज और भरोसेमंद होगी।

MNIT के छात्रों के सुझावों से बदला IRCTC का चेहरा

साल 2002 में पहली बार लॉन्च हुई आईआरसीटीसी की वेबसाइट आज दुनिया के सबसे बड़े टिकट बुकिंग पोर्टल्स में से एक है, जो हर दिन औसतन करीब 14.5 लाख टिकटों की बुकिंग संभालती है। इस बेहद लोकप्रिय वेबसाइट के लुक और फीचर्स को और बेहतर बनाने की शुरुआत तब हुई, जब मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान इसमें बदलाव के अहम सुझाव दिए थे। छात्रों को इस पूरी डिजाइनिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया और उनके फीडबैक के आधार पर ही इस नए ट्रायल वर्जन को तैयार किया गया है।

Related Posts

RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!
देश

RBI का बड़ा एक्शन, 192 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

July 16, 2026
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे आज, जानिए फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच
देश

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे आज, जानिए फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

July 16, 2026
E-20 पेट्रोल पर देश का पहला ऐतिहासिक फैसला, ग्राहक को नई कार देगी कंपनी, नहीं तो चुकाने होंगे 20.50 लाख रुपये
देश

E-20 पेट्रोल पर देश का पहला ऐतिहासिक फैसला, ग्राहक को नई कार देगी कंपनी, नहीं तो चुकाने होंगे 20.50 लाख रुपये

July 16, 2026
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति
देश

अटक सकते हैं आपके PM किसान के 24वीं किस्त, पहले ही सुधार लें ये गलतियां

July 16, 2026
देश के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर बड़ा साइबर खतरा! डार्क वेब पर लीक हुईं हजारों सीक्रेट फाइलें
देश

देश के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर बड़ा साइबर खतरा! डार्क वेब पर लीक हुईं हजारों सीक्रेट फाइलें

July 15, 2026
सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स
देश

पैसा रखें तैयार, आ रहा है Indian Gas Exchange का IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

July 15, 2026
Next Post
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

अटक सकते हैं आपके PM किसान के 24वीं किस्त, पहले ही सुधार लें ये गलतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट

April 12, 2026
बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान क्रैश हुआ भारत का तेजस लड़ाकू विमान..

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, खातों में 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर

February 2, 2026
डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा

डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा

February 25, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
  • RBI का बड़ा एक्शन, 192 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द
  • भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे आज, जानिए फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच
  • E-20 पेट्रोल पर देश का पहला ऐतिहासिक फैसला, ग्राहक को नई कार देगी कंपनी, नहीं तो चुकाने होंगे 20.50 लाख रुपये
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR