• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

*रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या*

Amish Kumari by Amish Kumari
May 21, 2026
in रायगढ़
*रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*21 मई, रायगढ़* । कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 मई 2026 को सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास मिले युवक के शव मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी अमन कुमार बसोड (21 वर्ष) निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त तिलक वर्मा की मामूली विवाद पर बेरहमी से हत्या करना स्वीकार किया है। मामले के खुलासे में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच अहम रही।

READ ALSO

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक 15 मई 2026 की सुबह कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के सामने खाली जगह पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है और हत्या की आशंका है। सूचना मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा (21 साल) के रूप में हुई। मृतक के भाई पियूष वर्मा ने बताया कि तिलक 14 मई की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। शव पर सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और ईंटें मिलीं। मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात टावर मैदान के पास मृतक तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद से अमन फरार था, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गहराया। थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपनी बहन के घर छातामुड़ा आया हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुराना बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी अमन बसोड ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि 14 मई की रात टावर मैदान में दोनों के बीच सीमेंट पोल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में उसकी शर्ट फट गई थी, जिस पर तिलक ने उसे अपना टी-शर्ट पहनने को दिया। बाद में गांव के बोरिंग के पास फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों घायल भी हुए थे। इसके बावजूद तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल तक लेकर गया। रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे और शराब तलाशने लगे, लेकिन शराब नहीं मिलने पर सामुदायिक भवन के पास बैठ गए। वहीं पहले घटी घटना बात को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में आरोपी ने पहले अपने हाथ में पहने कड़े से तिलक पर हमला किया, फिर पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर, गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने दोस्तों को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया था।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कड़ा और घटना समय पहने कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी अमन बसोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी शील कुमार आदित्य, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक चुडामणी गुप्ता एवं राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी – अमन बसोड़ पिता मनहरण बसोड़ उम्र 21 साल निवासी भगवानपुर थाना कोतरारोड़*

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों को रायगढ़ पुलिस ऑपरेशन तलाश में गिरफ्तार कर रही है । कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है, अपराधियों पर लगातार कड़ी और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Related Posts

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में
रायगढ़

आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

July 6, 2026
“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

“अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 6, 2026
पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप
रायगढ़

पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप

July 5, 2026
रायगढ़ ट्रेलर यूनियन का बड़ा फैसला: नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, यूनियन भाड़ा नहीं देने वाले ट्रांसपोर्टर होंगे ब्लैकलिस्ट
रायगढ़

रायगढ़ ट्रेलर यूनियन का बड़ा फैसला: नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, यूनियन भाड़ा नहीं देने वाले ट्रांसपोर्टर होंगे ब्लैकलिस्ट

July 5, 2026
तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार
रायगढ़

तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार

July 5, 2026
“संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प के साथ “पुलिस जन संवाद” का सफल आयोजन
रायगढ़

“संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प के साथ “पुलिस जन संवाद” का सफल आयोजन

July 4, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

साय कैबिनेट की बैठक 19 अगस्त को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट की बैठक 19 अगस्त को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

August 17, 2025
शिक्षाकर्मियों के लिए अहम खबर: पुरानी पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, जानिए क्या कहा

शिक्षाकर्मियों के लिए अहम खबर: पुरानी पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, जानिए क्या कहा

January 25, 2026
ऑडिशन में बुलाकर स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बनाया गया बंधक, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 : नवाचार और निवेश का नया अध्याय

November 3, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान

8th Pay Commission से सैलरी कितनी बढ़ेगी, 3.25 फिटमेंट फैक्टर पर क्यों हो रहा विवाद? यहां समझें पुरा कैलकुलेशन

January 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी भरोसे की पहचान: 10 मिनट में बना आयुष्मान कार्ड
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR