• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
May 12, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

12 मई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 मई 2026 को थाना *तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर* क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल *98 लीटर अवैध महुआ शराब* जब्त कर *4 आरोपियों* के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

READ ALSO

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

🔹 *तमनार पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा*

थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम *सारसमाल कुधरी भदरा खेत* के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी परमानंद उरांव पिता उदेश्वर उरांव उम्र 43 वर्ष को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों और जरीकेनों में भरी कुल *60 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुष्षोत्तम सिदार शामिल थे ।

🔹 *भूपदेवपुर पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा*

थाना प्रभारी संजय नाग के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम किरीतमाल में आरोपी गंगाधर सिदार पिता स्वर्गीय डमरूधर सिदार उम्र 59 वर्ष के बाड़ी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो जरीकेनों में भरी कुल *8 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद हुई। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की बालसमुंद में दो बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार*

बालसमुंद मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायत मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस टीम ने उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक रवि साय और महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना के नेतृत्व में छापेमारी कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में आरोपिया रेखा कुजूर पति सुवर्ण उम्र 23 वर्ष निवासी बालसमुंद वार्ड क्रमांक 27 के कब्जे से *20 लीटर कच्ची महुआ शराब* तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सिल्वर पात्र जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई में आरोपिया दुर्गावती यादव पति सुदामा यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बालसमुंद के कब्जे से *10 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*ऑपरेशन आघात* के तहत जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“अवैध शराब का निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पुलिस की लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाली नहीं है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”*

Related Posts

कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में कपड़ा फेरीवालों की आड़ में गांजा तस्करी, 2 करोड़ का गांजा के साथ 13 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कपड़ा फेरीवालों की आड़ में गांजा तस्करी, 2 करोड़ का गांजा के साथ 13 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रोजाना अंजीर खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

रोजाना अंजीर खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

November 11, 2025
आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार

February 9, 2026
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल

मिथुन और सिंह समेत इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा, पढ़िए दैनिक राशिफल

November 23, 2025
ATM कार्ड जैसा मजबूत PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं?जानिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

ATM कार्ड जैसा मजबूत PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं?जानिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

January 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
  • HDFC Bank के डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम
  • Air India पायलट का दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेल, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट
  • नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR