• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, खांसी-बुखार को न करें नजरअंदाज; डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव

Amish Kumari by Amish Kumari
August 15, 2026
in देश
स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, खांसी-बुखार को न करें नजरअंदाज; डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल जहां 229 मामले दर्ज किए गए थे वहीं इस सीजन में अभी तक स्वाइन फ्लू के 14 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। मामूली बुखार और वायरल जैसे लक्षणों वाला फ्लू खतरनाक हो सकता है। इसलिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन खन्ना के अनुसार, ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं बल्कि एक चेतावनी है कि इन्फ्लूएंजा दिल्ली-एनसीआर में तेजी से फैल रहा है।

 

READ ALSO

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

 

 

चिंता की बात ये है कि H1N1 को लोग एक सामान्य फ्लू वायरस मानकर खारिज कर देते हैं। हालांकि इसमें मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग और पूरी तरह से स्वस्थ लोग बिना किसी जटिलता के ठीक हो जाते हैं, लेकिन कमजोर लोगों में इन्फ्लूएंजा गंभीर हो सकता है और कुछ मामलों में तेजी से बिगड़ सकता है।

 

H1N1 को हल्के में क्यों नहीं लेना चाहिए

H1N1 वायरल निमोनिया का कारण बन सकता है और अस्थमा और सीओपीडी जैसी पहले से मौजूद सांस की समस्याओं को बढ़ा सकता है। यह हार्ट संबंधी तनाव को भी बढ़ा सकता है और गंभीर मामलों में सांस लेने में मुश्किल का कारण बन सकता है। ऐसे में मरीज को अस्पताल में भर्ती या वेंटिलेटरी सपोर्ट की जरूरत होती है। इस वायरस से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज, मोटापा, पुरानी हार्ट की बीमारी या फेफड़ों की बीमारी वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

 

स्वाइन फ्लू (H1N1) के लक्षण

शुरुआत में जो साधारण बुखार और खांसी लगती है, वह उन समूहों में बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। H1N1 के लक्षण दूसरे संक्रमणों के लक्षणों से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इन्फ्लूएंजा के साथ एक चुनौती यह है कि इसके लक्षण हमेशा साफ नहीं होते हैं। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, थकान और गले में खराश कोविड-19, डेंगू और अन्य सीजनल इंफेक्शन में भी हो सकते हैं। सिर्फ इसके लक्षणों के आधार पर पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

 

हालांकि कुछ लक्षणों के नजर आने पर बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसमें जैसे लगातार तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में तकलीफ, नींद नहीं आना, ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आना या लक्षणों का शुरुआती सुधार के बाद बिगड़ जाना शामिल हैं।

 

एंटीबायोटिक्स H1N1 का इलाज नहीं करते हैं

एक और चिंता की बात ये है कि फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक उपयोग। H1N1 एक वायरस के कारण होता है, जिसका अर्थ है कि एंटीबायोटिक्स इसके खिलाफ प्रभावी नहीं हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक्स लेने से इन्फ्लूएंजा संक्रमण का इलाज नहीं होगा।

 

किसे अधिक सावधान रहने की जरूरत है?

बुजुर्ग लोग

प्रेग्नेंट औरत

छोटे बच्चे

मधुमेह से पीड़ित लोग

मोटापे से ग्रस्त लोग

जो लोग दीर्घकालिक हृदय रोग से पीड़ित हैं

जिन लोगों को फेफड़ों की पुरानी बीमारी है

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग

इन लोगों को सीजनल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में इन लोगों को सावधान रहना चाहिएय़

 

स्वाइन फ्लू से कैसे बचें?

इन्फ्लूएंजा की रोकथाम में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉक्टर खन्ना के मुताबिक आपको सालाना इन्फ्लूएंजा टीकाकरण करना चाहिए जिससे गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। इस मौसम में नियमित रूप से हाथ धोना, श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करना और लक्षण दिखने पर भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना शामिल है। अगर परिवार में कोई अस्वस्थ है तो उसके आसपास मास्क पहनना भी एक समझदारी भरा कदम है।

कहां से आया स्वाइन फ्लू

वायरस जिसे लोग स्वाइन फ्लू के नाम से जानते हैं, ये वायरस 2009 में पहली बार दुनिया के सामने आया। पहले वायरस मेक्सिको के वेराक्रूज इलाके में देखा गया और फिर इसी साल अप्रैल में अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी इसके मामले देखे गए। चूंकि ये वायरस सूअरों से जुड़ा है इसलिए इसका नाम स्वाइन फ्लू रख दिया गया।

 

क्या दौड़ने से घुटने खराब हो जाते हैं, आगे चलकर गठिया हो सकता है? डॉक्टर से जान लें

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Related Posts

देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

November 15, 2026
देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
देश

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

November 14, 2026
देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
Next Post
Urban Company की मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 108 गुने का धमाकेदार सब्‍सक्रिप्‍शन, यहां जानें GMP

Shiprocket IPO को मिला 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन, चेक करें GMP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक  चित्त रंजन महापात्र ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भिलाई स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक चित्त रंजन महापात्र ने की सौजन्य मुलाकात

August 6, 2025
प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया  स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान

प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान

October 20, 2025

Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट

October 15, 2026
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बिना भिगोए ड्राई फ्रूट्स? सेहत पर पड़ सकता है भारी असर, पाचन से जुड़ी बढ़ सकती हैं समस्याएं

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बिना भिगोए ड्राई फ्रूट्स? सेहत पर पड़ सकता है भारी असर, पाचन से जुड़ी बढ़ सकती हैं समस्याएं

February 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhath Puja 2026: आज शाम ये रहेगा संध्या अर्घ्य का मुहूर्त, नोट कर लें सूर्य को जल चढ़ाने के नियम
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क! अकलतरा से पकड़ा गया संदिग्ध ISI एजेंट!
  • Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कारोबार और करियर में लाभ के संकेत, पढ़े 15 नवंबर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR