• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
May 15, 2026
in देश
टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में गुरुवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा रुइदोसो (Ruidoso) इलाके के बाहर हुआ। लिंकन काउंटी के मैनेजर जेसन बर्न्स ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी कि FAA के मुताबिक, यह विमान रोसवेल एयर सेंटर से उड़ा था और सिएरा ब्लांका रीजनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था।

 

READ ALSO

शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

 

 

 

 

विमान हादसे के बाद इलाके में लगी भयंकर आग

 

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस हादसे की जांच करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। विमान हादसे के बाद इलाके में आग भी लग गई। लिंकन काउंटी प्रशासन के मुताबिक, अमेरिकी फॉरेस्ट सर्विस स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग करीब पांच एकड़ इलाके में फैली हुई थी।

 

 

 

तेज हवाओं के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ा

 

दुर्घटना के समय दक्षिणी न्यू मैक्सिको में मौसम बेहद गर्म और शुष्क था और रुइदोसो क्षेत्र के लिए ‘रेड फ्लैग’ हाई फायर रिस्क चेतावनी जारी की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कम नमी और तेज हवाओं के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। हवा की रफ्तार करीब 56 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती थी। बता दें कि रुइदोसो एक पहाड़ी कस्बा है, जिसकी आबादी 8 हजार से भी कम है। यह दक्षिण-मध्य न्यू मैक्सिको की सिएरा ब्लांका पर्वत श्रृंखला के नीचे स्थित है। आसपास का इलाका घने जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों से घिरा हुआ है, जिसमें लिंकन नेशनल फॉरेस्ट भी शामिल है।

 

 

 

पिछले 18 महीनों में कई मेडिकल प्लेन हुए क्रैश

पिछले 18 महीनों में अमेरिका में मेडिकल विमानों से जुड़े कई बड़े विमान हादसे सामने आ चुके हैं। जनवरी 2025 में फिलाडेल्फिया के एक रिहायशी इलाके में एक जेट विमान गिर गया था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, पिछले साल मैक्सिकन नौसेना का एक विमान, जिसमें एक युवा मरीज समेत 8 लोग सवार थे, टेक्सास के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

 

Related Posts

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले
देश

शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

May 15, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
देश

आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

May 15, 2026
सात दिनों तक रोजाना बीटरूट का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें पीने का सही तरीका
देश

सात दिनों तक रोजाना बीटरूट का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें पीने का सही तरीका

May 15, 2026
महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची
देश

महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

May 14, 2026
दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका
देश

दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

May 14, 2026
भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे
देश

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

May 14, 2026
Next Post
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले

शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, लगातार दूसरी बार ली शपथ

असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, लगातार दूसरी बार ली शपथ

May 12, 2026
मुख्यमंत्री  साय ने  गजेंद्र यादव,  गुरु खुशवंत साहेब एवं  राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री साय ने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

August 20, 2025
इस IT शेयर ने 6 बार बांटे बोनस शेयर, निवेशकों को बना दिया करोड़पति…

इस IT शेयर ने 6 बार बांटे बोनस शेयर, निवेशकों को बना दिया करोड़पति…

August 31, 2025
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
  • आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू
  • सात दिनों तक रोजाना बीटरूट का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें पीने का सही तरीका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR