• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Amish Kumari by Amish Kumari
June 28, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

 *28 जून, रायगढ़* । महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आज पुलिस लाइन उर्दना में जिला पुलिस रायगढ़ एवं “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management – MHM) विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट निस्तारण की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात जिला स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी सुश्री मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली स्वच्छ आदतों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने महिला पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ-साथ कार्यस्थल पर गरिमा बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव तथा पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बेहतर कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की आधारशिला है।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म स्वच्छता, सम्मान और जागरूकता को समाज तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यशाला में “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था की फाउंडर सुश्री मोनिका इजारदार, जय कुमार चौहान, प्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र साहू, निशि चंदेल सहित शहर एवं जिले के विभिन्न थानों से उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से ही वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर समाज की सेवा और अधिक सशक्त रूप से कर सकती हैं।”*

Related Posts

कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल मीट शॉप और पशु वध गृह रहेंगे बंद, जाने क्या? है वजह

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल मीट शॉप और पशु वध गृह रहेंगे बंद, जाने क्या? है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
राज्यपाल  डेका ने नागालैण्ड के राज्यपाल गणेशन को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल डेका ने नागालैण्ड के राज्यपाल गणेशन को दी श्रद्धांजलि

August 16, 2025
भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

May 3, 2026
Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

May 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
  • हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
  • जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR