• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

WhatsApp अब पूरी तरह नहीं रहेगा Free! स्टेटस के लिए खर्च करने होंगे पैसे? जानिए क्या है पूरा मामला

Amish Kumari by Amish Kumari
January 27, 2026
in देश
WhatsApp अब पूरी तरह नहीं रहेगा Free! स्टेटस के लिए खर्च करने होंगे पैसे? जानिए क्या है पूरा मामला

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Meta अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर जल्द ही पेड सर्विस शुरू कर सकता है। हाल ही में इस फीचर को WhatsApp के बीटा अपडेट में देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2009 में लॉन्च हुआ यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में पूरी तरह फ्री नहीं रह सकता।

गौरतलब है कि WhatsApp जब लॉन्च हुआ था, तब पहले साल के लिए यह फ्री था। इसके बाद कंपनी ने सालाना 55 रुपये चार्ज करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे पूरी तरह फ्री कर दिया गया था। अब एक बार फिर Meta इसे कमाई का जरिया बनाने की तैयारी में है।

READ ALSO

Big breaking: दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज, राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

स्टेटस देखने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp में भी सब्सक्रिप्शन फीचर लाने की योजना पर काम कर रहा है। इस पेड फीचर को WhatsApp स्टेटस सेक्शन में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूजर्स को बिना विज्ञापन स्टेटस देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

ट्रायल वर्जन में दिखे इस फीचर के तहत, अगर यूजर पैसे नहीं देता है तो पहले उसे विज्ञापन देखना होगा, इसके बाद ही वह अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस देख पाएगा। यह सिस्टम कुछ हद तक YouTube के मॉडल जैसा हो सकता है।

Meta की कमाई बढ़ाने की तैयारी

Meta पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम को मॉनीटाइज कर रहा है और अब WhatsApp को भी इसी दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी का मकसद ऐप को चलाने में होने वाले खर्च की भरपाई करना है। फिलहाल भारत में WhatsApp के करीब 80 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि दुनियाभर में इसकी संख्या लगभग 2.8 अरब है। ऐसे में पेड फीचर Meta के लिए बड़ा रेवेन्यू सोर्स बन सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के नए बीटा वर्जन 2.26.3.9 में पेड ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़े कोड्स देखे गए हैं। हालांकि, यह फीचर सभी देशों में लागू होगा या नहीं और इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इस पर अभी तक Meta की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Related Posts

देश

Big breaking: दिल्ली पैलेट गन केस में FIR दर्ज, राहुल गांधी के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

August 21, 2026
देश

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

August 21, 2026
देश

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

August 21, 2026
देश

america Plane Crash: बड़ा विमान हादसा: प्लेन क्रैश होने से पायलट समेत सभी लोगों की मौत

August 21, 2026
देश

Kenya Helicopter Crash: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में सभी 7 लोगों की दर्दनाक मौत

August 20, 2026
देश

One Day One University: Gen-Z से संपर्क का अभियान से छात्रों तक पहुंचेगी मोदी सरकार, हर दिन यूनियन मिनिस्टर करेंगे विश्वविद्यालय का दौरा

August 19, 2026
Next Post
थाना प्रभारी से लेकर आरक्षकों के तबादले पर रोक, पुलिस कमिश्नर कार्यालय से आदेश जारी; जानिए क्या है वजह?

थाना प्रभारी से लेकर आरक्षकों के तबादले पर रोक, पुलिस कमिश्नर कार्यालय से आदेश जारी; जानिए क्या है वजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: कुख्यात कमांडर पापा राव ने 17 साथियों संग किया सरेंडर, बस्तर में राहत की लहर

March 24, 2026
विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार

November 4, 2025
पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

राज्य के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय चरण में 10,478 विद्यार्थियों का हुआ चयन

July 31, 2025
Jr NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Jr NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

May 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh News: दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद
  • BSNL: 72 दिन की वैलेडिटी और डेली 2GB डेटा, जानें BSNL का सस्ता प्लान
  • Trending News In CG: बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR