• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
December 28, 2025
in शिक्षा
क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। आइये जानते हैं जनवरी 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

 

READ ALSO

CBSE Board Exam 2027: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड कॉपी चेकिंग तरीके में बड़ा बदलाव, अब रटने से नहीं आएंगे अच्छे नंबर

UPSC CSE Interview Schedule: UPSC CSE इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू

 

दरअसल, जनवरी 2026 में न्यू ईयर, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बिहू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे कई बड़े त्योहार और खास मौके पड़ रहे हैं। इन्हीं वजहों से जनवरी में करीब 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ छुट्टियों का असर स्थानीय महत्व के कारण सिर्फ चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेगा, जबकि कुछ छुट्टियां देशभर में लागू होंगी।

 

जनवरी 2026 में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 जनवरी 2026

नए साल / गान-नगाई के अवसर पर आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

 

2 जनवरी 2026

नए साल के समारोह / मन्नम जयंती के कारण आइज़ोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

 

3 जनवरी 2026

हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

 

12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

 

14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।

 

15 जनवरी 2026

उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

16 जनवरी 2026

तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।

 

17 जनवरी 2026

उझावर तिरुनल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।

 

23 जनवरी 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) / वीर सुरेंद्र साई जयंती / बसंत पंचमी के मौके पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

 

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

 

 

वीकेंड के चलते कुल 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

4 जनवरी – रविवार – साप्ताहिक अवकाश

 

10 जनवरी – दूसरा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश

 

11 जनवरी – रविवार – साप्ताहिक अवकाश

18 जनवरी – रविवार – साप्ताहिक अवकाश

 

24 जनवरी – चौथा शनिवार – साप्ताहिक अवकाश

 

25 जनवरी – रविवार – साप्ताहिक अवकाश

 

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related Posts

शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड कॉपी चेकिंग तरीके में बड़ा बदलाव, अब रटने से नहीं आएंगे अच्छे नंबर

November 21, 2026
शिक्षा

UPSC CSE Interview Schedule: UPSC CSE इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा इंटरव्यू

November 18, 2026
शिक्षा

 JEE Advanced: JEE एडवांस्ड 2027 का शेड्यूल जारी, बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल कर सकेंगे छात्र

November 14, 2026
शिक्षा

UPSC ESE 2027: UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

November 12, 2026
शिक्षा

CBSE: होली के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 22 मार्च की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस

November 10, 2026
शिक्षा

CBSE: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, जानिए कब से शुरू होगा Exam

November 7, 2026
Next Post
बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

आमिर खान और वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

आमिर खान और वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

December 19, 2025

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

September 17, 2026
निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत: 20 अब भी दबे होने की आशंका

निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत: 20 अब भी दबे होने की आशंका

July 21, 2026
इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

September 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, इस प्लेटफार्म में होगी स्ट्रीम
  • Bank Holidays December 2026: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
  • Latest Cg News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR