• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

Amish Kumari by Amish Kumari
June 28, 2026
in देश
क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा या अब इन कीमती धातु की कीमतों में तेजी आनी शुरू होगी, इस बड़े सवाल पर एक्सपर्ट्स ने कई अहम बातें बताईं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के बीच अगले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले की दिशा के अनुरूप अगले सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई, यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति के आंकड़े तथा अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार तथा बेरोजगारी के आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

READ ALSO

भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव पर रहेगा खास फोकस

इसके साथ ही अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फेल होने और दोनों देशों के बीच बढ़े सैन्य तनाव पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सर्राफा बाजार को प्रभावित कर सकता है। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रणव मेर ने कहा, ”सोने और चांदी की कीमतों में अब भी गिरावट का रुख बना हुआ है और बाजार फिलहाल ‘करेक्शन’ के दौर से गुजर रहा है।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10.7 प्रतिशत गिरा चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह सोना 149.6 डॉलर यानी 3.5 प्रतिशत गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 7.13 डॉलर यानी 10.7 प्रतिशत टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई। MCX पर सप्ताह के दौरान अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 3,041 रुपये यानी 2.06 प्रतिशत गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 15,269 रुपये यानी 6.4 प्रतिशत टूटकर 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से भी सोने और चांदी की कीमतों पर बढ़ा दबाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले हफ्ते सोने पर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा और इसकी कीमत 2 प्रतिशत गिर गई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा और इससे दोनों कीमती धातु की कीमतों में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा।” उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट से महंगाई संबंधी चिंताएं कम हुईं, जिससे मुद्रास्फीति से बचाव के साधन के रूप में सोने की मांग कमजोर पड़ी। वैश्विक बाजार में सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 149.6 डॉलर यानी 3.5 प्रतिशत गिरकर 4,096.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं अमेरिका में चांदी 10.7 प्रतिशत टूटकर 59.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी

प्रणव मेर ने कहा कि शुक्रवार को अमेरिका के व्यक्तिगत उपभोग व्यय मुद्रास्फीति के आंकड़े अपेक्षा से कम रहने के बाद सस्ते भाव पर खरीदारी से सोने में कुछ सुधार देखने को मिला। इसके अलावा चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से सोने की लगातार खरीद, अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी ने भी सोने को कुछ समर्थन दिया।

Related Posts

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग
देश

भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

August 13, 2026
‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
देश

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

August 12, 2026
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
देश

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप

August 12, 2026
जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
देश

जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

August 12, 2026
बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
देश

बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

August 12, 2026
CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास
देश

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

August 12, 2026
Next Post
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Meta ने लॉन्च किया AI स्मार्ट चश्मा! इन-बिल्ट डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट, मैसेजिंग साथ मिलेगा सब कुछ… जानें कीमत और फीचर्स

Meta ने लॉन्च किया AI स्मार्ट चश्मा! इन-बिल्ट डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट, मैसेजिंग साथ मिलेगा सब कुछ… जानें कीमत और फीचर्स

September 18, 2025
इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

November 17, 2025
छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन, 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन, 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करना अनिवार्य

October 29, 2025
दर्दनाक हादसा:तालाब में डूबने से एक ही मोहल्ले के 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

दर्दनाक हादसा:तालाब में डूबने से एक ही मोहल्ले के 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

March 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
  • वृषभ राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और धन लाभ के भी बन रहे अच्छे योग, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR