• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 19, 2026
in रायगढ़
मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

  *19 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने मुआवजा राशि के नाम पर ग्रामीण से 49 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

जानकारी के अनुसार ग्राम तिलाईपाली बिच्छीनारा निवासी अमीर कुमार राठिया की जमीन एवं मकान एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खनन परियोजना के लिए अधिग्रहित हुआ था, जिसके एवज में उसे 69,64,618 रुपये का मुआवजा प्राप्त हुआ था। प्रार्थी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार गांव के खगेश्वर गुप्ता ने मुआवजा राशि संबंधी कागजी कार्यवाही कराने की बात कहकर उसका बैंक पासबुक अपने पास लिया था। बाद में 8 जून 2026 को खगेश्वर गुप्ता अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ प्रार्थी को पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायकेरा ले गया। वहां दोनों ने बैंक संबंधी प्रक्रिया कराने के नाम पर प्रार्थी से चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। प्रार्थी के अनुसार उसने अपने बच्चों के खाते में 5-5 लाख रुपये जमा कराने की सहमति दी थी, जबकि चेक में अन्य राशि किसके खाते में ट्रांसफर की जा रही है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी।

बाद में बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाने पर प्रार्थी को पता चला कि उसके खाते से मोतीलाल गुप्ता के खाते में 25 लाख रुपये तथा जगदीश गुप्ता के खाते में 24 लाख 50 हजार रुपये, यानी कुल 49 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। प्रार्थी का आरोप है कि उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना उसके हस्ताक्षरयुक्त चेक का उपयोग कर उक्त राशि दोनों आरोपियों द्वारा अपने परिचितों/परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ पंजाब नेशनल बैंक शाखा रायकेरा से संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त किए। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने *आरोपी खगेश्वर गुप्ता पिता दनार्दन गुप्ता उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाईपाली, थाना तमनार, जिला रायगढ़* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी प्रदीप गुप्ता के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपराध एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए 18 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण का अन्य आरोपी प्रदीप गुप्ता फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“लोगों की मेहनत की कमाई को धोखाधड़ी से हड़पने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैंक खाते, चेकबुक, पासबुक एवं अन्य वित्तीय दस्तावेज किसी के भरोसे पर न छोड़ें और बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। अपने बैंक खातों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जागरूकता और सतर्कता ही आर्थिक धोखाधड़ी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
Next Post
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

September 7, 2025
रोजगार, स्वावलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य, वीबीजीरामजी से विकास की बढ़ेगी रफ्तार: केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान

रोजगार, स्वावलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य, वीबीजीरामजी से विकास की बढ़ेगी रफ्तार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

January 31, 2026
होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

होली से पहले OTT पर धमाल, फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, बड़ी फिल्में और सीरीज की भरमार, बिंज-वॉच के लिए हो जाएं तैयार

February 23, 2026
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

June 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol – Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, जानिए किस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम!
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR